एक्सप्लोरर

Rajasthan के इस शहर में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी, नहीं होगी चार्जिंग की समस्या

Rajasthan News: उदयपुर में पेट्रोल और डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निजात दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सब्सिडी मिलेगी.

Rajasthan Subsidy on Electric Vehicle: विश्व भर में पर्यटकों की पसंदीदा जगह राजस्थान (Rajasthan) की लेक सिटी उदयपुर (Udaipur) में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. उदयपुर में पेट्रोल और डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निजात दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) को बढ़ावा देने के मकसद से उदयपुर नगर निगम और प्रशासन ने साझा कदम उठाए हैं. इससे इन वाहनों को खरीदने वाले लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा. 

नगर निगम देगा सब्सिडी
नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी ने एबीपी को बताया है कि इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को 2000 से 4000 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. दो पहिया वाहन खरीदने पर 2000 रुपए और इससे बड़े वाहन खरीदने के लिए 4000 रुपए दिए जाएंगे. इसके लिए वाहन खरीदने के दस्तावेज सहित अन्य डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी हालांकि, अभी इसका प्रोसेस क्या होगा निगम ने ये तय नहीं किया है. 

37 चार्जिंग स्टेशन भी लगेंगे 
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए 37 स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने वाली कंपनी राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (रिल) उप महाप्रबंधक रूपेश चावला व अन्य अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक ली है और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

ड्राफ्ट तैयार करने के दिए निर्देश
बैठक दौरान कलेक्टर ताराचंद मीणा ने यूआईटी और रिल के बीच एमओयू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इसी प्रकार बहुमंजिला इमारतों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए आवास एवं शहरी मामलात मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मॉडल बिल्डिंग बाइलाज-2016 में जारी संशोधन को लागू करने के लिए मुख्य नगर नियोजक, जयपुर को प्रस्ताव भेजने को कहा गया है. इसके साथ ही चार्जिंग स्टेशन पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए एवीवीएनएल के अधिकारियों को तथा रिल को 4 चार्जिंग स्टेशन के लिए स्थान चयन के निर्देश दिए. 

चार्जिंग स्टेशन के लिए 33 स्थान तय
बैठक दौरान बताया गया कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 37 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे जहां पर केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत दर पर वाहनों की चार्जिंग हो सकेगी. वर्तमान में 33 तय स्थानों में यूआईटी के अधिकार क्षेत्र में 14 स्थानों पर 20 चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे जबकि नगर निगम क्षेत्र में 13 स्थानों पर 13 चार्जिंग प्वाइंट लगेंगे. शेष 4 स्थानों का चयन किया जाना शेष है. यूआईटी के बीएल कोठारी ने बताया कि यूआईटी में 6 स्थानों पर डबल चार्जिंग प्वाइंट लगेंगे जिसमें एक स्लो चार्जिंग का होगा और एक फास्ट चार्जिंग का. 

वर्तमान में ये है स्थिति
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि शहर में अभी नाम मात्र के इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाएं जा रहे हैं, इन्हें प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है ताकि शहर वासियों और पर्यटकों को वायु प्रदूषण से मुक्ति दिलाई जा सके. उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग में वर्तमान में कुल 881 इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण है जिसमें 620 टू-व्हीलर, 122 थ्री-व्हीलर (ई-रिक्शा), 94 थ्री-व्हीलर (ई-कार्ट) तथा 45 एलएमवी (लाईट मोटर व्हीकल) पंजीकृत हैं.

ये भी पढ़ें:

जानें- किसने कहा S-400 Missile Defence System बॉर्डर एरिया में मिलेगा प्रोटेक्शन 

RAS Mains Exam को लेकर मचा सियासी घमासान, भाजपा नेता बोले- ये रीट से भी बड़ा घोटाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget