एक्सप्लोरर

Jhunjhunu News: परगल आतंकी हमले में राजस्थान का लाल शहीद, मार्च में होनी थी बेटी की शादी, शोक में डूबा गांव

Rajasthan: जम्मू के परगल आर्मी कैंप में आंतकियों से लोहा लेते हुए झुंझुनूं के सूबेदार राजेंद्र प्रसाद भांबू शहीद हो गए. बताया जा रहा है कि शहीद पिछले महीने ही ड्यूटी पर वापस लौटे थे.

Attack on Pargal Army Camp:  बीती रात को कश्मीर (Kashmir) के राजौरी इलाके के परगल (Pargal) में स्थित आर्मी कैंप (Army Camp) में कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस दौरान सेना और आतंकियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई. जिसमें तीन जवान शहीद हो गए. इनमें से एक जवान झुंझुनूं (Jhunjhunu) के अलीपुर पंचायत के मालीगांव का रहने वाला सूबेदार राजेंद्र प्रसाद भांबू (Subedar Rajendra Prasad) भी थे.  

 दो बेटी और एक बेटे के पिता थे राजेन्द्र भांबू  

 राजेंद्र प्रसाद भांबू के भाई अध्यापक राजेश भांबू ने बताया कि बीती रात करीब आठ बजे ही उनकी अपनी बेटी के साथ बात हुई थी. तब तक सब कुछ ठीक था. फिर देर रात को आतंकी आर्मी के कैंप में घुसे और मुठभेड़ में राजेंद्र प्रसाद भांबू देश के लिए शहीद हो गए. हालांकि अभी राजेंद्र प्रसाद भांबू की शहादत की अधिकारिक जानकारी नहीं आई है. लेकिन उनके भाई राजेश भांबू और गांव के सरपंच प्रतिनिधि अजीत भांबू ने शहादत की सूचना की पुष्टि की है. जिसके बाद पूरे गांव में भी गमगीन माहौल हो गया है. बताया जा रहा है कि, 48 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद भांबू पिछले महीने ही गांव आकर गए थे. जो दो बेटियों और एक सात साल के बेटे के पिता थे. बताया जा रहा है कि एक बेटी की शादी अगले साल मार्च में होने वाली है. जिसे लेकर वो काफी उत्साहित थे.

Raksha Bandhan 2022: राजस्थान की जेलों में 2 साल बाद मना रक्षाबंधन का पर्व, प्रोटोकॉल के तहत बहनों ने बांधी रखी

 उरी जैसी साजिश के तहत हुआ हमला

खबरों की मानें तो आतंकियों ने 15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी के परगल में उरी हमले जैसी साजिश के तहत ये हमला किया था. वहीं सेना और आंतकियों की मुठभेड़ में दो आतंकी भी ढेर हो गए. फायरिंग में सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए और 5 जवान जख्मी हैं. परगल कैंप राजौरी से 25 किमी की दूरी पर है. 11 राष्ट्रीय राइफल से मिली जानकारी के मुताबिक, आर्मी कैंप पर ये आत्मघाती हमला है. हालांकि, अभी ये पता नहीं चल पाया कि, कितने आतंकियों ने ये हमला किया था. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

 सीएम ने जताया दुख

वहीं सूबेदार राजेंद्र प्रसाद भांबू के शहीद होने पर राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए मालीगांव झुंझुनूं, राजस्थान के वीर सपूत सूबेदार राजेंद्र भांबू सहित सेना के चार जवानों की शहादत को नमन. इस कठिन घड़ी में हम उनके परिजनों के साथ हैं.  ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें सम्बल प्रदान करें.

Bharatpur News: भरतपुर में पुलिस के डर से पानी की टंकी पर चढ़ गई लिव-इन में रह रही महिला, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget