एक्सप्लोरर

Rajasthan Student Union Election Result: राजस्थान यूनिवर्सिटी में कांटे की टक्कर, कहीं खुशी तो कहीं दिखा गम का माहौल

Jaipur News: राजस्थान में पूरे दो साल बाद शुक्रवार को छात्र संघ का चुनाव हुआ था और आज शनिवार को चुनावों के नतीजे घोषित किए गए. ऐसे में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल दिखा.

Jaipur News: राजस्थान में शुक्रवार को हुए छात्र संघ के चुनावों (Student Union Election) के नतीजे सामने आ चुके हैं. चुनाव परिणाम में कहीं एबीवीपी (ABVP),  कहीं निर्दलीय तो कहीं एनएसयूआई (NSUI) ने बाजी मारी है. जेडीबी आर्ट्स कॉलेज (JDB Arts College) में तो एबीवीपी का पूरा पैनल ही जीता है, यहां एनएसयूआई ने अपना कैंडिडेट नहीं उतारा था.

अध्यक्ष पद के लिए यहां एबीवीपी की शिवानी दुबे व निर्दलीय निशा मीणा के बीच टक्कर थी जहां शिवानी ने 136 वोटों से जीत हासिल की. शिवानी को जहां 569 वोट मिले वहीं निर्दलीय निशा मीणा को 433 वोट मिले. इसके साथ ही संयुक्त मोर्चा समर्थित आशीष मीणा गवर्मेंट साइंस से निर्दलीय जीते. वहीं, गवर्मेंट आर्ट्स कॉलेज से एबीवीपी के मनीष सामरिया ने जीत का परचम लहराया. इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में निर्दलीय पीयूष मिश्रा और नर्सिंग कॉलेज में रविकांत सिंह ने जीत दर्ज की है.

 जेडीबी साइंस कॉलेज में एनएसयूआई ने कब्जा जमाया
जेडीबी साइंस कॉलेज में एनएसयूआई ने कब्जा जमाया है. यहां एनएसयूआई की अंजली मीणा ने निर्दलीय नीलू मीणा को मात दी. यहां कुल 491 वोट पड़े थे. अंजली मीणा को 443 वोट मिले जबकि निदलीय नीलू मीणा को 35 वोट मिले जबकि 13 वोट खारिज  हो गए.  एनएसयूआई की महिमा पालीवाल उपाध्यक्ष, मुस्कान राठोर, महासचिव, सेलिन पहाड़िया का संयुक्त सचिव पद पर पहले की निर्विरोध निर्वाचित हुईं. इस जीत के साथ ही पूरे कॉलेज में जश्न मनाया गया.
 
जेडीबी कॉमर्स में एबीवीपी का कब्जा
जेडीबी कॉमर्स में निर्दलीय के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था. यहां अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरीं एबीवीपी की दीप्ति मेवाड़ा ने निर्दलीय माधवी सेन को हराया. दीप्ति मेवाड़ा को 129 वोट मिले जबकि माधवी को 81 व ठरवक से चेतना बैरवा को 65 वोट मिले. वहीं उपाध्यक्ष पद पर यहां एनएसयूआई की मानसी सोनी ने चुनाव जीता.

कोटा लॉ कॉलेज में निर्दलीय की जीत

कोटा में सबसे कम वोटर्स वाले लॉ कॉलेज का परिणाम भी घोषित कर दिया गया. यहां निर्दलीय प्रत्याशी गौरव मीणा ने जीत हासिल की है. गौरव मीणा 27 वोटों से विजयी रहे. जीतने के बाद प्रत्याशी के समर्थक नारेबाजी करने लगे. इधर गौरव मीणा के सामने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरीं सलोनी वेदवाल ने हारने के बाद फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया. सलोनी ने कहा कि एक छात्र जो जयपुर में भर्ती है उसके नाम से फर्जी वोटिंग की गई है. इस दौरान काउंटिंग के बाद वापस लौट रहे तहसीलदार की गाड़ी सलोनी और उसके कार्यकर्ताओं ने रुकवा दी. मतगणना शुरू होते ही कुछ घंटे में लॉ कॉलेज, कृषि कॉलेज व संस्कृत कॉलेज का परिणाम जारी होगा.

यह भी पढ़ें:

Ganesh Chaturthi 2022: बुधवार को विराजेंगे बप्पा, इस साल गणेश चतुर्थी पर रवि योग का संयोग, ऐसे पूजा करने से दूर होंगे कष्ट

Vande Bharat Train: स्पीड ट्रायल के दौरान वंदे भारत ट्रेन ने बनाया रिकॉर्ड, छू लिया इतने किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget