एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा में फंदे से झूलता मिला छात्र का शव, मुंह पर पॉलिथीन और एक हाथ में बंधी थी रस्सी, मेरा बेटा सुसाइड नहीं...

Rajasthan: कोटा में एक छात्र का फंदे से झूलता शव बरामद किया गया है. सुबह जब मनजोत ने फोन नहीं उठाया तो उसका दोस्त हॉस्टल गया. 4 महीने पहले ही पढ़ाई के लिए कोटा आया था.

राजस्थान के कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वर्ष 2023 में सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं और अब तक 19 कोचिंग स्टूडेंट किसी ना किसी कारण से मौत को गले लगा चुके हैं. गुरूवार को भी एक कोचिंग स्टूडेंट का फंदे से झूलता शव बरामद किया गया है. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. मां का तो रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पिता कह रहे हैं कि मेरा पुत्र सुसाइड नहीं कर सकता. उसके हाथ पीछे से बंधे हुए हैं, कोई हाथ बांधकर कैसे सुसाइड कर सकता है. इस मामले में वह बार-बार जांच की मांग कर हैं. मामला गंभीर होने पर आईजी तक मौके पर पहुंच गए. 
  
मूंह पर पॉलीथिन और हाथ पर रस्सी बंधी हुई थी

शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग स्टूडेंट की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने पर उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. कोचिंग स्टूडेंट अपने कमरे में मृत हालात में मिला था, उसके मुंह पर पॉलिथीन बंधी हुई थी और एक हाथ रस्सी से बंधा हुआ था. सूचना पर डीएसपी धर्मवीर सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का मौका मुआयना किया.

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है. हालांकि परिजन इस मामले को हत्या मान रहे हैं और बार-बार कह रहे हैं कि मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता, उसके 95 प्रतिशत अंक आए थे.

दोस्त ने बताया कि रात को बात हुई थी, सुबह फोन नहीं उठाया

कोचिंग स्टूडेंट मनजोत छाबड़ा (18) यूपी के रामपुर का रहने वाला था. 4 महीने पहले ही कोटा आया था. ढकनिया इलाके में एक हॉस्टल में रहता था और एक निजी कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था. उसके दोस्त लक्ष्य ने बताया कि उसकी रात को बात हुई थी. लक्ष्य जब अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था तब मनजोत आया और कहा कि कुछ खाने को लाना है क्या, मैंने मना कर दिया और कुछ देर मोबाइल चलाने और पढाई करने के बाद रात को करीब 12.15 बजे सो गया. सुबह कोचिंग चला गया तो दूसरे दोस्तों का फोन आया कि मनजोत फोन नहीं उठा रहा.

इस पर हॉस्टल में साथ रहने वाले दूसरे दोस्त को फोन किया और कहा कि उसके कमरे पर जा और पता कर वह फोन क्यों नहीं उठा रहा. वहां जाकर देखा तो दरवाजा बंद था और आसपास के लोगों को बुलाया और देखा तो वह बेड पर पड़ा हुआ था. 

 पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है.
डीएसपी धर्मवीर ने बताया कि शुरूआती जांच में सुसाइड का मामला लग रहा है. रूम अंदर से बंद था. स्टूडेंट ने कुछ नोट भी लिखा हुआ है, जिसमें खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है. परिजनों का आरोप है कि उसका मर्डर हुआ है, पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है.  

इसे भी पढ़ें: Rajassthan News: गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, बेघर हुई गर्भवती ने सड़क पर दिया बच्ची को जन्म, मां की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget