एक्सप्लोरर

राजस्थान SI भर्ती पेपर लीक मामले में दौसा के वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार, अब तक 126 लोग पकड़े गए

Rajasthan SI Exam: राजस्थान एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में दौसा के वाइस प्रिंसिपल कार्तिकेय शर्मा गिरफ्तार हुए. उन्होंने 8 लाख में पेपर खरीदकर परिचित को दिया, यह 126वीं गिरफ्तारी है.

राजस्थान में साल 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दौसा जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल कार्तिकेय शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

उन पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा का पेपर खरीदकर अपने परिचित को उपलब्ध कराया. इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या 126 तक पहुंच गई है, जिनमें 55 चयनित सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं.

पेपर लीक का खुलासा

जानकारी के अनुसार, कार्तिकेय शर्मा पर 8 लाख रुपये में प्रश्नपत्र खरीदने का आरोप है. उन्होंने यह पेपर अपने परिचित रिंकू यादव को सौंप दिया. पेपर मिलने से रिंकू यादव ने लिखित परीक्षा पास कर ली थी. हालांकि अंतिम सूची में उसका चयन नहीं हो सका था.

इस गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि शिक्षा जगत से जुड़े कुछ अधिकारी भी इस संगठित अपराध में शामिल रहे. इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य पर गहरा सवाल खड़ा होता है,

पुलिस की कार्रवाई और अब तक की स्थिति

राजस्थान पुलिस ने इस मामले में अब तक लगातार छापेमारी कर बड़े स्तर पर कार्रवाई की है. कुल 126 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से 55 लोग वे हैं जो सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुए थे, लेकिन धांधली पकड़े जाने के बाद उन्हें भी सलाखों के पीछे जाना पड़ा. पुलिस का मानना है कि इस गिरोह ने व्यवस्थित तरीके से परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित किया था.

युवाओं की मेहनत पर चोट

पेपर लीक जैसे मामलों ने मेहनती और ईमानदार उम्मीदवारों का विश्वास डगमगा दिया है. सालों साल अभ्यर्थी परिश्रम करते हैं ईमानदारी से परीक्षा पास करने का प्रयास करते हैं वहीं कुछ लोगों ने इस तरह परीक्षा में धांधली करके न केवल सिस्टम को कलंकित किया है बल्कि उन युवाओं के सपनों और भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया है, जो अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ना चाहते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget