एक्सप्लोरर

राजस्थान: पेपर लीक मामले में पूर्व CM अशोक गहलोत का PSO गिरफ्तार, बेटे के लिए किया था सौदा

Rajasthan News: राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सिक्योरिटी ऑफिसर राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को उनके घर से गिरफ्तार किया.

राजस्थान की चर्चित सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले की जांच कर रहे राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सुरक्षा में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. एसओजी ने पूर्व सीएम की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को पकड़ा है. 

राजकुमार यादव मौजूदा समय में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का सिक्योरिटी ऑफिसर था. उसकी गिरफ्तारी से राजस्थान की सियासत में हड़कंप मच गया है. अशोक गहलोत जब राजस्थान के सीएम थे, राजकुमार यादव तब भी उनकी सुरक्षा में तैनात था. वह हमेशा अशोक गहलोत के साथ उनके साए की तरह रहता है. 

आरोपी हेड कांस्टेबल और बेटे को रिमांड पर लेने की तैयारी

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने शुक्रवार (08 अगस्त) को देर रात राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को उनके घर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद कोर्ट अब आरोपी पिता पुत्र को रिमांड पर लेने की तैयारी में है. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप कोर्ट से इनकी तीन दिनों की रिमांड मांगेगा. 

परीक्षा से पहले ही कर लिया था पेपर हासिल

आरोप है कि तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत की सुरक्षा में रहते हुए राजकुमार यादव ने परीक्षा से पहले ही पेपर हासिल कर लिया था. पेपर की साल्व कॉपी अपने बेटे भरत यादव को दे दी थी. भारत यादव लिखित परीक्षा में पास भी हो गया था. हालांकि वह फिजिकल टेस्ट में फेल हो गया और इस वजह से उसका सिलेक्शन नहीं हो सका था. सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 54 ट्रेनी थानेदारों के साथ ही 120 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

सिक्योरिटी ऑफिसर ने किससे लिया था पेपर?

आरोप है कि सिक्योरिटी ऑफिसर राजकुमार यादव ने अशोक गहलोत सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव से पेपर लिया था. राजकुमार यादव इस पूर्व कैबिनेट मंत्री का भी पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर रह चुका है. जानकारी के मुताबिक निजी सचिव ने राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य बाबूलाल कटारा के जरिए पेपर हासिल किया था. 

आरोपी पूर्व निजी सचिव पहले ही हो चुका गिरफ्तार

आरोपी पूर्व निजी सचिव को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप पहले ही गिरफ्तार कर चुका है. राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव के बारे में जानकारी इस भर्ती परीक्षा में सेलेक्ट हुए ट्रेनी थानेदार सत्येंद्र सिंह यादव से मिली. एसओजी ने सत्येंद्र यादव को कल ही गिरफ्तार किया था. 

गजेंद्र सिंह शेखावत का पूर्व सीएम गहलोत पर हमला

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सिक्योरिटी ऑफिसर की गिरफ्तारी के बाद अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. राजस्थान से जुड़े केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा है कि पूर्व सीएम ने अपने करीबियों को रेवड़ी की तरह थानेदार बनाया और उन्हें परीक्षा से पहले ही पेपर उपलब्ध कराए.

बीजेपी के तमाम दूसरे नेताओं ने भी अशोक गहलोत के सिक्योरिटी ऑफिसर राजकुमार यादव की गिरफ्तारी के बाद सवाल उठाए हैं. इस मामले में अभी तक पूर्व सीएम अशोक गहलोत या कांग्रेस के किसी बड़े नेता की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. राजस्थान पुलिस ने अभी तक औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी का ऐलान भी नहीं किया है. पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सिक्योरिटी ऑफिसर राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है.

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget