एक्सप्लोरर

Udaipur School Closed: उदयपुर में 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल 18 जनवरी तक रहेंगे बंद, 19 जनवरी से ये होगा टाइम टेबल

School Closed News: प्रदेश में भीषण ठंड को देखते हुए उदयपुर जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए, 8वीं कक्षा तक के निजी और सरकारी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया है.

Udaipur School Closed: शीतलहर (Cold Wave) और घने कोहरे (Fog) के कारण राजस्थान के कई जिले भीषण ठंड की चपेट में हैं. भीषण ठंड को देखते हुए उदयपुर जिला (Udaipur District) प्रशासन ने छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए, आठवीं कक्षा तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया है. जबकि 19 से 22 जनवरी तक निजी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे.

ये आदेश सभी स्कूलों पर होगा लागू
उदयपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर के द्वारा दिये गए आदेश के मुताबिक, जिले के सभी राजकीय, गैर राजकीय स्कूलों के साथ सभी निजी स्कूल और सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. जबकि विद्यालय स्टाफ का स्कूल आने के समय पहले की तरह जारी रहेगा. जिन स्कूलों में परीक्षायें चल रही हैं या परीक्षाओं की डेट घोषित हो गई, उनका शेड्यूल जारी टाइम टेबल के मुताबिक चलेगा. 

19 जनवरी के बाद स्कूलों के खुलने और बंद होने का ये होगा समय
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिले के संबंधित अधिकारियों को जारी संदेश में कहा कि, घोषित छुट्टियों के बाद जब स्कूल खुलेंगे उस समय सभी राजकीय और निजी स्कूलों में 19 जनवरी 2023 से 22 जनवरी 2023 तक स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा.

उदयपुर में जारी है ठंड का सितम
जिले में ठंड का भारी प्रकोप है बढ़ गया है. पिछले तीन दिन की बात करें तो यहां 10 डिग्री तक तापमान गिरा है. पिछले 24 घंटे में न्यूनतम 2.7 डिग्री सेल्सिय और अधितम 19.2 डिग्री सेल्सिय रहा है जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है. बड़ी बात तो यह है कि यह तो मौसम विभाग से जारी आंकड़े है, लेकिन उदयपुर में किसानों को मौसम की कृषि एडवाइजरी जारी करने वाले महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय में लगे मौसम मापक यंत्र में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़ें: 

Udaipur Weather: उदयपुर में शीत लहर का प्रकोप, बीती रात 2.7 डिग्री दर्ज हुआ पारा, 3 दिन तक स्कूल बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget