एक्सप्लोरर

Rajasthan News: स्कूल के बच्चों को अब निशुल्क मिलेगा पौष्टिक मोरविटा, उदयपुर में हुई लॉन्चिंग, जानें इसमें क्या है खास?

Udaipur News: अब स्कूली बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में हेल्थ ड्रिंक मोरविटा मिलने जा रही है. उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को यह निशुल्क मिलेगी.

Udaipur Latest News: राजस्थान (Rajasthan) में राज्य सरकार की तरफ से स्कूलों में पोषाहार चलाया जा रहा है, जिसमें बच्चों को स्कूल में ही एक वक्त का खाना मिल रहा है, लेकिन राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को एक सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां कुपोषण काफी है. इससे निपटने के कई प्रयास हुए, लेकिन कुछ ही सफलता मिल पाई, लेकिन अब एक और पहल शुरू की गई है. अब स्कूल के बच्चों को निशुल्क मोरविटा मिलेगा, जिसके कुपोषण की समस्या में कारगर साबित होने की पूरी संभावना है. 

इस मोरविटा की लॉन्चिंग उदयपुर (Udaipur) में हुई. जल्द ही ये स्कूलों में पहुंचना शुरू हो जाएगा. उदयपुर के डिविजनल कमिश्नर राजेंद्र भट्ट ने आदिवासी बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए इस नवाचार की शुरुआत की है. बच्चों को भामाशाहों के सहयोग से सुपर फुड सहजन के गुणों से युक्त आयुर्वेदिक हेल्थ ड्रिंक मोरविटा उपलब्ध कराया जाएगा. इस ग्रुप की तरफ से पांच लाख रुपये में मोरविटा खरीदा गया है, जोकि शुरुआती तौर पर 800 स्कूल के बच्चों को वितरित किया जाएगा. 

संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने क्या बताया

यह मोरविटा शिक्षा विभाग को दिया जाएगा. इसके माध्यम से ये बच्चों को वितरित किया जाएगा. इसके बाद इसकी आगे की खरीद भी भामाशाहों द्वारा की जाएगी. संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने बताया कि मध्य प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर और मेरे बैचमेट ने सहजन के हेल्थ ड्रिंक से कुपोषित बच्चों पर आए चमत्कारिक परिणामों के बारे में जानकारी दी थी. इसके बाद मैनें मध्य प्रदेश के कई जिलों से इस संबंध में तथ्यात्मक जानकारी मांगी और इस हेल्थ ड्रिंक को यहां मंगवाया.

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के बच्चों में यह कारगर साबित हुआ है और अब राजस्थान की बारी है. प्राथमिक रूप से जिले के चयनित 800 बच्चों को यह हेल्थ ड्रिंक निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा. एक महीने के बाद इसके परिणामों की समीक्षा की जाएगी. फिर इस अभियान को भविष्य के लिए भी चलाया जाएगा.  

Rajasthan: राजस्थान रेलवे का बड़ा अपडेट! भारी बारिश से कई ट्रेनें हुई रद्द, कई के बदले गए रास्ते

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget