एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जन्मदिन पर विरोधियों को संदेश? राजस्थान के मंत्री ने बीच सड़क पर तलवार से काटा केक

Jaipur News: चांदना व टोंक विधायक सचिन पायलट के बीच के रिश्ते जगजाहिर हैं, दोनों के बीच हमेशा 36 का आंकड़ा रहा है. ऐसे में पायलट द्वारा उन्हें जन्मदिन की बधाई देना कई नेताओं के गले नहीं उतर रहा है.

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने अपने धुर विरोधी और राज्य सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) को उनके 39वें जन्मदिन पर बधाई दी है. पुष्कर में हुए जूता कांड के बाद अशोक चांदना सचिन पायलट से काफी नाराज थे, ऐसे में सचिन पायलट द्वारा उन्हें जन्मदिन की बधाई दिया जाना कई नेताओं के गले नहीं उकर रहा है और उनके इस बधाई संदेश पर सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है.

सचिन पायलट ने चांदना को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया-  'मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.' सचिन पायलट के इस ट्वीट पर कुल लोगों ने कमेंट भी किया है. एक शख्स ने कमेंट कर लिखा कि पायलेट हारी बाजी जितने के लिए सीएम गहलोत के करीबियों पर डोरे डाल रहे हैं.

 

पायलट के ट्वीट पर सियासी गलियारों में चर्चा तेज

बता दें कि अशोक चांदना ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने समर्थकों और काफिले के साथ बीच सड़क पर तलवार से केक काटते हुए फोटो शेयर किये थे. सचिन पायलट के इस ट्वीट को लेकर लोग इसलिए भी हैरान हैं क्योंकि पिछले दिनों राजस्थान में हुई सियासी उठापटक के दौरान अशोक चांदना ने सचिन पायलट पर जमकर हमला बोला था. ऐसे में सचिन पायलट द्वारा ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पर कुछ लोगों का अचंभित होना स्वाभाविक है.

एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे हैं पायलट और चांदना

खेलमंत्री अशोक चांदना व टोंक विधायक सचिन पायलट के बीच के रिश्ते जगजाहिर हैं, दोनों के बीच हमेशा 36 का आंकड़ा रहा है. पिछले दिनों गुर्जर नेता बेंशला के श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में पायलट समर्थकों ने अशोक चांदना के विरोध में नारे लगाए व स्टेज पर जूते चप्पल फेंके गए जिसके बाद अशोक चांदना ने अपने मुखर अंदाज में पायलट पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि "मैं लड़ना नहीं चाहता हूं, मैं लड़ूंगा तो दोनों में से एक ही बचेगा." जिसके बाद पायलट खेमा चांदना पर हमलावर हो गया था.

पायलट व चांदना दो गुर्जर नेताओं में ट्विटर वार
सचिन पायलट समर्थक उनके इस ट्विट को ढाल बनाकर उन्हें ऊंचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. वह कमेंट कर यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि पायलट का दिल कितना बड़ा है. चांदना द्वारा इतना भला-बुरा कहने के बाद भी पायलट ने उन्हें बधाई दी. वहीं दूसरी तरफ चांदना खेमे के समर्थक पायलट के ट्वीट को इस अंदाज में प्रचारित कर रहे हैं कि आखिरकार पायलट को यह पता चल गया कि अशोक चांदना से दुश्मनी ठीक नहीं.

जयपुर से बूंदी तक निकाली जन्मदिन यात्रा
वहीं अशोक चांदना ने जयपुर से लेकर बूंदी तक अपनी जन्मदिन यात्रा निकाली. उनकी इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे. बता दें कि इस इलाके से राहुल गांधी की यात्रा भी गुजरनी है. ऐसे में चांदना की यात्रा को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है.  पिछले महीने पुष्कर मैं 12 सितंबर को रवि गुर्जर समाज की एक सभा में अशोक चांदना का विरोध हो गया था. उनके सामने जूते भी फेंके गए, इस पर चांदना ने देर रात पायलट को सीधा टारगेट करते हुए ट्वीट किया था "मुझ पर जूते फिंकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बनें तो जल्दी से बन जाएं क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो सिर्फ एक ही बचेगा और  मैं यह नहीं चाहता हूं."

राजस्थान कांग्रेस में सितंबर महीने में बगावत के दौरान सीएम गहलोत व पायलट गुट आमने-सामने हो गए थे. कई नेताओं और मंत्रियों ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाए इसके लिए मोर्चा खोल दिया था और आरोप लगाया गया कि बगावत करने वालों को इनाम कैसे दिया जा सकता है. खैर जो भी हो राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राजस्थान में अब स्थितियां बदल रही हैं और दोनों नेताओं के बीच मनमुटाव को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Diwali 2022: दीपावली की तैयारियों को लेकर CM गहलोत ने की बैठक, विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
Embed widget