एक्सप्लोरर

राजस्थान के धौलपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, एक की मौत और 13 घायल, यूपी लौट रहे थे सभी

Dholpur Road Accident: हादसे में 13 घायल श्रद्धालुओं में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. हादसा सुबह करीब 6.15 बजे हुआ है. सभी यूपी के आगरा के रहने वाले हैं.

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा हुआ है. धौलपुर के बिशन गिरी बाबा आश्रम से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. ट्रॉली में कुल 14 लोग सवार थे. हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई. अन्य 13 लोग घायल हो गए. 13 घायल श्रद्धालुओं में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. शेष 11 लोग दुर्घटना स्थल के निकट एक अस्पताल में भर्ती हैं.

हादसे के संबंध में आंगई थाने के हेड कांस्टेबल अशोक सिकरवार ने बताया कि सुबह करीब 6:15 बजे पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की सूचना मिली. हादसे की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जहां से ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक मृतक समेत सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सभी लोग यूपी के आगरा के रहने वाले हैं

हेड कांस्टेबल ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र के सिंगायच गांव के रहने वाले हैं. ये सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में बिशन गिरी मेले में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे. तभी गदरपुरा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली का स्टेयरिंग फेल हो गया जिससे ट्रैक्टर पलट गया.

हेड कांस्टेबल ने आगे बताया कि हादसे में वीरेंद्र ठाकुर पुत्र नवल सिंह की मौत हो गई, जबकि एक महिला श्रद्धा (50) और मासूम हेमंत (15) को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 11 लोग मोहित (20), नवीन (16), रॉकी (18), कुसुमा (40), अनीता (35), वीरवती (35), शीला (40), खुटी (50), महेंद्र (40), यशपाल (18) और हिमांशु (8) का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. उनकी हालत खतरे से बाहर है.

राजस्थान के धौलपुर से 35 किलोमीटर दूर एक गांव में 500 साल पुराना बिशन गिरी बाबा आश्रम है, जहां भभूति लगाकर बीमारियों का इलाज किया जाता है. यहां कैंसर, गांठ और त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज किया जाता है. बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और दूसरे शहरों से लोग यहां अपना इलाज करवाने आते हैं.

इसे भी पढ़ें: भीलवाड़ा में सांप्रदायिक तनाव के बाद बाजार बंद, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज, हिरासत में 8 संदिग्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget