एक्सप्लोरर

राजस्थान का छात्र दिल्ली में कर रहा था IAS की तैयारी, पेड़ से लटका मिला, क्या है पूरा मामला?

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले का रहने वाला दीपक दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर यूपीएससी मुख्य परीक्षा (UPSC Mains Exam) की तैयारी कर रहा था. उसने प्रारंभिक परीक्षा क्लियर कर लिया था.

Rajasthan Latest News: दिल्ली के मुखर्जी नगर के दशहरा ग्राउंड इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ों से लटकी युवक की लाश मिली. पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया है कि पीड़ित छात्र दीपक राजस्थान के दौसा का रहने वाला था. वह मुखर्जी नगर में रहकर यूपीएससी (IAS) की तैयारी कर रहा था. 

डीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अन्य पहलुओं से भी इसकी तफ्तीश कर रही है. 

नहीं मिला सुसाइड नोट 

दीपक कुमार मीणा राजस्थान के दौसा जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला था. वह मुखर्जी नगर रहकर यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहा था. दीपक की लाश 20 सितंबर को मुखर्जी नगर इलाके के दशहरा ग्राउंड में पेड़ से लटकी मिली. अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दीपक कुमार ​मीणा अकेले दशहरा ग्राउंड में दाखिल होता हुआ दिखाई दे रहा है.

दीपक घर पर ही ऑनलाइन पढ़ाई कर यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास की थी. मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए वह जुलाई में दिल्ली गया था. मृतक छात्र कोचिंग में पढ़ाई कर मेंस की तैयारी कर रहा था. 

11 सितंबर से था गायब 

पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि वो बीते 11 सितंबर से वह रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था. 10 दिनों के बाद पिछले शुक्रवार (20 सितंबर) को उसकी लाश इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी से कुछ दूर स्थित झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था मे पड़ी मिली.

दीपक के परिजन दिल्ली पहुंच चुके हैं. वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले की फोरेंसिक टीम से जांच करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया. 

दीपक के पिता चंदूलाल मीणा ने बताया कि दीपक काफी होनहार छात्र था. यूपीएससी की पहली परीक्षा पास करने पर पूरे बालियान गांव में खुशी का माहौल था. उसे कोचिंग वालों ने पढ़ने के लिए दिल्ली बुलाया था, जिसके बाद वह पहली बार जुलाई में दिल्ली आया और मुखर्जी नगर पीजी में रहकर तैयारी करने लगा. उन्होंने बताया कि हर रात आठ बजे दीपक उनसे बात किया करता था, लेकिन 10 तारीख की रात से दीपक का कोई फोन नहीं आया. जिसके बाद उन्होंने 13 सितंबर को दीपक को कॉल किया तो उसका नंबर बंद मिला. 

गांव के कुछ लोगों के साथ दिल्ली आए और मुखर्जी नगर पीजी गए. जहां उसके दो रूममेट ने बताया कि वह 11 तारीख को 11 बजे के बाद से नहीं आया. इस पर उन्होंने आसपास दीपक की तलाश की. इंस्टीट्यूट पहुंचकर उसके बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला. हारकर 14 तारीख को वे मुखर्जी नगर थाने पहुंचे और बेटे दीपक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की.

कोचिंग सेंटर पर लापरवाही का आरोप 

पुलिस की जांच के दौरान इस दौरान शुक्रवार को इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में उसकी लाश मिली. दीपक के परिजनों ने इंस्टीट्यूट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कोई छात्र क्लास में नहीं आ रहा है, तो उनकी तरफ से परिवार को सूचना देनी चाहिए थी. उनके पास कोई रिकॉर्ड ही नहीं है कि वह कितने बजे आया और कितने बजे गया. परिवार वालों ने पुलिस की सुसाइड थ्योरी पर भी शक जताया है.

डीसीपी ने क्या कहा?

सुसाइड नोट बरामद न होने की वजह से पुलिस इस मामले की जांच आत्महत्या के अलावा अन्य पहलुओं से भीकर रही है. डीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला है. मौत की असल वजह क्या थी, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इसकी जांच कर रही है.

राजस्थान उपचुनाव की तैयारी BJP-कांग्रेस में क्यों चल रही है धीमी? न चेहरा तय और न नेता सक्रिय

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget