एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: राजस्थान में कोरोना का कहर बरकरार, संक्रमण से 3 और जानें गईं, 498 नए मामले की पुष्टि

Rajasthan News: राजस्थान में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट सामने आए हैं. इसके अलावा इस घातक बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ गया है. फिलहाल तीन हजार से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है.

Rajasthan Coronavirus News: राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है. इस पश्चिमी राज्य में बुधवार को तीन और लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है. इसके अलावा एक दिन में कोविड-19 के 498 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह जानकारी राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने दी है. 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को कोरोना वायरस के घातक संक्रमण से बाड़मेर, भरतपुर और दौसा में एक-एक मरीज की मौत हो गई. वहीं राज्य में संक्रमण के 498 नए मामले सामने आए हैं. विभाग के अनुसार 498 नए मामलों में सबसे अधिक मामले जयपुर में दर्ज किए गए हैं. यहां 110 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. उधर, उदयपुर में 46, अजमेर में 41, चित्तौड़गढ़ में 38, भरतपुर में 37, जोधपुर में 35, बीकानेर में 26 केस सामने आए हैं. राज्य में फ‍िलहाल 3440 संक्रम‍ित लोगों का इलाज चल रहा है. बता दें कि मंगलवार को राजस्थान में 428 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और अकेले जयपुर में तीन लोगों की जान चली गई थी. मंगलवार को भी सबसे अधिक मामले जयपुर (82) में दर्ज किए गए थे. इसके अलावा नागौर में 52, भरतपुर में 50, अलवर और चित्तौड़गढ़ में 39 और सीकर में 26 मामले दर्ज किए गए थे.

नए वैरिएंट की पुष्टि से मची हलचल
उधर, उदयपुर में कोरोना के सातवें वैरिएंट मिलने से हड़कंप मची हुई है. बताया जा रहा है कि यह काफी तेजी से फैलता है. दरअसल, शहर महाराणा भूपाल अस्पताल के मरीज में लक्षण दिखने के बाद सैंपल कलेक्ट किए गए थे. सैंपल की जांच में एक्सबीबी 1.16 ओमिक्रॉन वायरस की पुष्टि हुई है. हालांकि यह बाकी वैरिएंट की तरह उतना घातक नहीं है. इस वैरिएंट के उदयपुर में फिलहाल 9 मरीज सामने आए हैं. वहीं, डॉक्टरों की सलाह है कि यह वैरिएंट ज्यादा आक्रामक नहीं है लेकिन सावधानी बरतनी जरूरी है क्योंकि यह काफी संक्रामक है और लोगों में तेजी से फैलता है. एक्सबीबी 1.16 ओमिक्रॉन के मामले में महाराष्ट्र में भी पाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

Udaipur: बोलने-सुनने में अक्षम हैं पिता, ऐसे मदद करता है 12 साल का बेटा, बाइक ड्राइवर की ये कहानी दिल छू लेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP पर बरसे नेता
राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP पर बरसे नेता
राजस्थान निकाय चुनाव में ओवैसी की एंट्री, क्या बिगाड़ेंगे समीकरण?
राजस्थान निकाय चुनाव में ओवैसी की एंट्री, क्या बिगाड़ेंगे समीकरण?
राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस ने दो नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस ने दो नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
भीलवाड़ा निकाय चुनाव: कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों का सिंबल अटका, पार्टी में मचा घमासान!
भीलवाड़ा निकाय चुनाव: कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों का सिंबल अटका, पार्टी में मचा घमासान!

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget