एक्सप्लोरर

RAS Mains Exam को स्थगित करने की मांग के बीच सीएम अशोक गहलोत ने जारी किया ये बयान

RAS Exam News: राजस्थान में सरकार ने RAS की मुख्य परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग पर फैसला कर लिया है.

Rajasthan RAS Exam News: RAS की मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग के बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बयान जारी किया है. सीएम ने कहा है कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा को रद्द करने की मांग करना उचित नहीं है. सीएम ने सोमवार शाम को एक ट्वीट कर बयान जारी किया. 

मुख्यमंत्री ने कहा- "प्रतियोगी परीक्षाएं समयबद्ध रूप से आयोजित कर सभी भर्तियां एक निश्चित समय में पूरी करना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है. RAS मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग न्यायोचित नहीं है."

सीएम ने एक बयान में कहा "RAS मेन्स परीक्षा लिखने वाले अधिकांश उम्मीदवार चाहते हैं कि इसे 25-26 फरवरी को समय पर आयोजित किया जाए. इसे स्थगित करना उम्मीदवारों के हित में नहीं है क्योंकि इससे उन पर वित्तीय और मानसिक दबाव पड़ेगा. इसलिए कुछ उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा स्थगित करने की मांग उचित नहीं है."

मानसिक और आर्थिक दबाव पड़ेगा- सीएम
मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा "राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रतियोगी परीक्षाएं समय से आयोजित कर सभी भर्तियां एक निश्चित समय में पूरी की जाए. इसी के तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप कर परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है."

सीएम ने कहा- "RAS मुख्य परीक्षा का आयोजन भी 25 और 26 फरवरी, 2022 को आरपीएससी के कैलेंडर के अनुसार किया जा रहा है. मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे अधिकांश अभ्यर्थी चाहते हैं कि परीक्षा तय समय पर हो. परीक्षा स्थगित होना अधिकांश परीक्षार्थियों के हित में नहीं है क्योंकि इससे उन पर आर्थिक और मानसिक दबाव पड़ेगा. ऐसे में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग न्यायोचित नहीं है."

सिलेबस बदलने का नहीं पड़ेगा असर- सीएम
उन्होंने कहा "मेन्स पेपर की डेट आगे बढ़ाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का यह कहना भी तर्कसंगत नहीं है कि परीक्षा के सिलेबस में बदलाव के कारण उन्हें तैयारी का पूरा समय नहीं मिल पाया क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पहले ही यह स्पष्टीकरण जारी किया था कि सिलेबस में थोड़ा सा बदलाव समसामयिक है. नए शामिल किए गए टॉपिक पुराने विषयों से जुड़े हुए ही हैं और परीक्षा का अधिकांश सिलेबस पहले जैसा ही है. इससे मेन्स के पेपर में बैठ रहे अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी."

यह भी पढ़ें:

भारत और ओमान के बीच शुरू हुआ युद्धाभ्यास, जोधपुर के आसमान में सुनाई दी लड़ाकू विमानों की 'दहाड़'

Rajasthan के इस शहर में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी सब्सिडी, नहीं होगी चार्जिंग की समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget