एक्सप्लोरर

राजस्थान में आया राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट, BJP उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू का क्या हुआ?

Rajya Sabha Elections 2024: राजस्थान राज्यसभा उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे. इसमें निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया, जबकि एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया.

Rajasthan Rajya Sabha Elections 2024: राजस्थान में राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी के डमी उम्मीदवार सुनील कोठारी ने शुक्रवार (23 अगस्त) को अपना नामांकन वापस ले लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ऐसे में अब बीजेपी के अन्य उम्मीदवार और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू निर्विरोध चुनाव जीत रहे हैं. 

दरअसल, नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में तीन उम्मीदवार शामिल थे. इनमें निर्दलीय उम्मीदवार बबीता वाधवानी का भी नामांकन पत्र था, जिसे जांच के बाद रद्द कर दिया गया. वहीं, अब बिट्टू ही मैदान में बचे हैं. विपक्षी कांग्रेस ने इस उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा. नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 27 अगस्त है. 

अगर जरूरत पड़ी तो 3 सितंबर को वोटिंग कराई जाएगी और उसी दिन शाम 5.00 बजे काउंटिंग भी होगी. चुनाव प्रक्रिया 6 सितंबर तक पूरी हो जाएगी. कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद इस्तीफा देने से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है. इस सीट पर सदस्यता का कार्यकाल 21 जून 2026 तक रहेगा. बता दें राजस्थान में कुल 10 राज्यसभा सीटें हैं. मौजूदा समय में बीजेपी के पास चार और कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं.

कांग्रेस ने नहीं उतारा उम्मीदवार
राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि पार्टी इस बार राज्यसभा सीट के चुनाव को लेकर कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी, क्योंकि बीजेपी के पास इस सीट को जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल है. ऐसी स्थिति में कांग्रेस को जीत की कोई गुंजाइश नहीं दिखने के कारण उन्होंने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा.

इधर राज्यसभा सीट पर चुनाव को लेकर बीजेपी प्रत्याशी बिट्टू के साथ पार्टी ने डमी कैंडिडेट कोठारी का भी नामांकन भरवारा गया था. अब कोठारी के नामांकन लिए जाने के बाद पूरी स्थिति साफ हो चुकी है, अब केवल चुनाव आयोग को बिट्टू के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा करने की औपचारिकता बची है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी कर्मचारी RSS के कार्यक्रमों में हो सकेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget