एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग फिर पकड़ने लगी जोर, बन रही आंदोलन की रणनीति

राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, राजस्थानी भाषा को अब तक संविधान की आठवीं सूची में जगह नहीं मिल पाई है. इसे सूची में शामिल करने मांग फिर जोर पकड़ने लगी है.आंदोलन की रणनीति बन रही है.

Rajasthan News: राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने को लेकर लंबे समय से संघर्ष लगातार जारी है. राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति ने इस मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किए. राष्ट्रपति के नाम पत्र भी सौंपे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अब एक बार फिर राजस्थानी भाषा को मान्यता दिए जाने की मांग उठ रही है.

करोड़ों लोगों की भावनाओं का अपमान

राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के अजमेर जिला अध्यक्ष गणपत सिंह मुग्धेश ने कहा कि राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ने के लिए राजस्थान विधानसभा ने 25 अगस्त 2003 को सर्व सम्मति से संकल्प प्रस्ताव पास करके केंद्र सरकार के पास भेज दिया था, जो आज तक लंबित है. केंद्र सरकार में राजस्थान के 25 में 24 सांसद भाजपा से होने के बावजूद राजस्थानी भाषा को मान्यता नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. हजारों बैठकें, गोष्ठियां, सम्मेलन, धरना, प्रदर्शन, रैलियां, सत्याग्रह जैसे आंदोलन किए जाने के बावजूद केंद्र सरकार 12 करोड़ राजस्थानियों की मांग अनसुनी कर रही है. सरकार ने राजस्थानी को मान्यता नहीं देकर प्रदेश के करोड़ों लोगों की जन भावनाओं का अपमान किया है.

भाजपा सांसदों की नहीं हो रही सुनवाई

मुग्धेश ने बताया कि 6 मई 2015 को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर राजस्थान के सभी 33 जिलों के प्रतिनिधियों, भारत के अन्य प्रांत एवं भारत के बाहर बसने वाले प्रवासी राजस्थानियों सहित करीब 10 हजार लोगों ने धरना दिया था. तत्कालीन बीकानेर सांसद एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल, जोधपुर सांसद एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कोटा सांसद एवं वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी भी उस धरने में शामिल हुए थे. वर्तमान में लोकसभा के 25 सदस्यों में से 24 सदस्य भाजपा के हैं. इसके बावजूद नरेंद्र मोदी सरकार राजस्थानियों की मांग पर सुनवाई नहीं कर रही है.

विदेश में भी लोकप्रिय है राजस्थानी भाषा

अमेरिका की लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस ने राजस्थानी को विश्व की समृद्धतम 13 भाषाओं में से एक मानते हुए पद्मश्री कन्हैयालाल सेठिया की 75 मिनट की रिकॉर्डिंग संग्रह में रखी है. शिकागो विश्वविद्यालय में दक्षिण एशियाई भाषा विभाग में राजस्थानी एक विषय के रूप में पढ़ाई जा रही है. पाकिस्तान में राजस्थानी कायदो नाम से व्याकरण चलती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget