एक्सप्लोरर

Rajasthan Rainfall: मावठ की उम्मीद में किसानों के चेहरे खिले, लेकिन ओलावृष्टि हुई तो फिर जाएगा पानी

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के मौसम में अचानक हुए बदलाव से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. माना जा रहा है किय बारिश किसानों के लिए अमृत साबित होगी. हालांकि, आम जन-जीवन को थोड़ी परेशानी हो रही है.

Rajasthan Rainfall: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर कहीं हल्की, तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही ओलावृष्टि की आशंका भी है. अचानक मौसम में हुए बदलाव और बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. 

फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
दरअसल, ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की किल्लत के चलते समय पर फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी. ऐसे में यह मौसम का बदलाव और बारिश फसलों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है. बारिश के जरिए फसलों की सिंचाई के साथ ही ठंड पड़ने से फसलों को फायदा होने की बात कही जा रही है. 

मौसम बदलने से बढ़ी ठिठुरन 
हालांकि, मौसम बदलने से ठिठुरन बढ़ गई है, जिसकी वजह से आम जनजीवन को थोड़ी परेशानी का सामना जरूर करना पड़ रहा है. दरअसल, जोधपुर जिले में मौसम में बदलाव के साथ ही क्षेत्र में रविवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है. मावठ की इस बरसात को रबी की फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. हालांकि, किसान ओलावृष्टि को लेकर भी आशंकित व चिंतित है. 

अमृत साबित होगी बारिश
दरअसल, हाल ही में पाला गिरने से अरंडी, सरसों, इसबगोल सहित विभिन्न फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था. ऐसे में अगर इस समय पर्याप्त बरसात होती है तो बची हुई फसलों के लिए यह मरहम का काम करेगी. जिले में रबी सीजन के दौरान 5 लाख 65 हजार हेक्टेयर में फसलें बोई हुई है. इनमें अरंडी और सरसों की कटाई शुरू हो चुकी है. वहीं, मेथी और प्याज की बुवाई चल रही है.

भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री तुलछाराम सिंवर ने बताया कि इस समय फसलों को सिंचाई की काफी आवश्यकता है. ऐसे में अगर ठीक-ठाक बारिश होती है और ओलावृष्टि नहीं होती है, तो रबी सीजन की फसलों के लिए यह वरदान सिद्ध होगी. पाले से जलने से बची हुई फसलों के लिए इस समय की बरसात मरहम के तौर पर काम करेगी.

रबी सीजन की खेतों में खड़ी फसलें

फसल   बुवाई हेक्टर
जीरा   165500
सरसो         202000
इसबगोल   32700
चना          48700
गेहूं           69800
तारामीरा     16800
मेथी         10200
अरंडी      25000
लहसुन     10000
प्याज       17000
अन्य        17800


ये भी पढ़ेंः Jodhpur: G20 Summit में आएंगे 20 देशों के मेहमान, मेजबानी के लिए पूरा शहर सजकर है तैयार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget