एक्सप्लोरर

Railway News: खुशखबरी! त्योहारी सीजन में रेलवे ने चलाई सात स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Festival Special Trains: त्योहारों का सीजन रहेगा 15 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो जाएंगे और फिर दशहरा ,दीवाली ,छठ पूजा पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे विभाग द्वारा आधा दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है

Rajasthan News: देश में दो महीने अब त्योहारों का सीजन रहेगा. 15 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो जाएंगे और फिर दशहरा, दीवाली, छठ पूजा के त्योहारों पर अतिरिक्त यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे विभाग द्वारा आधा दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. इससे लोगों को त्योहारों की भीड़ में यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी. रेलवे विभाग द्वारा कोटा मंडल में होकर गुजरने वाली 7 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. रेलवे विभाग द्वारा मुंबई सेन्ट्रल-बरौनी-मुंबई सेन्ट्रल ट्रेन 10 अक्टूवर से प्रत्येक मंगलवार को मुंबई से चलेगी और 13 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से चलकर मुंबई सेन्ट्रल पहुंचेगी.
 
इन ट्रेनों को चलाया गया
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे लगाएगी. इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के 22 कोच होंगे. इस ट्रेन का कोटा मंडल के गंगापुर सिटी और भरतपुर में ठहराव होगा. इसी प्रकार बांद्रा टर्मिनल-जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनल एसी कोच स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक किया जायेगा. यह ट्रेन वापसी में 17 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे. यह ट्रेन भी दोनों दिशाओं से 12-12 फेरे लगाएगी. इसी प्रकार बलसाड़-माता वैष्णो देवी कटरा-बलसाड़ स्पेशल ट्रेन का संचालन 5 अक्टूबर से प्रत्येक गुरूवार को किया जा रहा है. यह स्पेशल ट्रेन भी 28 दिसंबर तक चलाई जाएगी.
 
वैष्णो देवी कटरा से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार 7 अक्टूबर से संचालित है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी. इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के 22 कोच होंगे. इसी तरह बड़ोदरा-हरिद्वार-बड़ोदरा स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक किया जायेगा. यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को बड़ोदरा से चलेगी और 15 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को हरिद्वार से चलेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे लगाएगी.  इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के 22 कोच होंगे. इसी तरह अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से प्रत्येक सोमवार 6 नवम्बर से चलेगी और दरभंगा से प्रत्येक बुधवार को 8 नवम्बर से चलेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे लगाएगी. इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे.
 
कई ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच
एक ट्रेन इंदौर-माता वैष्णो देवी कटरा-इंदौर स्पेशल ट्रेन इंदौर से प्रत्येक बुधवार 11 संचालित की गई है. यह ट्रेन 27 दिसंबर तक माता वैष्णो देवी कटरा से 13 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को इंदौर के लिए चलेगी. इस ट्रेन में भी विभिन्न श्रेणी के 22 कोच होंगे और यह ट्रेन दोनों दिशाओं से 12-12 फेरे चलेगी. इसी तरह एक स्पेशल ट्रेन सफदरगंज-बांद्रा टर्मिनल-सफदरगंज 13 नवम्बर से 25 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी और बांद्रा टर्मिनल से प्रत्येक मंगलवार को 14 नवम्बर से 26 दिसंबर तक चलेगी. इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के कुल 23 कोच होंगे और यह ट्रेन  दोनों दिशाओं में 7-7 फेरे लगाएगी. रेलवे विभाग द्वारा त्यौहार के सीजन की भीड़ को देखते हुए कई गाड़ियों में कोच भी बढ़ाये गए हैं, जिससे यात्रियों को सफर में करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget