एक्सप्लोरर

हथियार की सफाई के दौरान हादसा, भरतपुर में RAC के हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

Bharatpur News: भरतपुर में हथियार की सफाई के दौरान अचानक गोली चल गयी. गोली हेड कांस्टेबल के सिर में लगी. घायल आरएसी के जवान को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया.

Rajasthan News: भरतपुर में सोमवार को 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई. जवान राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी (RAC) की 7वीं बटालियन में तैनात था. हेड कांस्टेबल को गोली लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया.

आरएसी और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. जवानों ने दिगंबर सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मृतक हेड कांस्टेबल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे.

अधिकारियों ने गोली लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल लगभग 11 महीने से कोत का इंचार्ज थे. हथियार की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने से दिगंबर सिंह की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक दिगंबर सिंह 2011 में आरएसी में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे. 2013 में दिगंबर सिंह की शादी हो गई थी. मृतक के परिवार में पत्नी और दो जुड़वा बच्चे हैं. आरएसी के डिप्टी कमांडेंट सुभाष मिश्रा ने बताया है कि 16 अक्टूबर से रूटीन फायरिंग का आयोजन होना था.

गोली लगने से हेड कांस्टेबल की हुई मौत

आज तैयारी के दौरान हथियारों की साफ सफाई चल रही थी. अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया. मौके पर देखा गया कि हेड कांस्टेबल दिगंबर सिंह को गोली लगने से घायल हो गये थे. घायल दिगंबर सिंह को तुरंत जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया.

आरबीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जायेगा. डीग जिले के सिनसिनी निवासी मृतक जवान के पिता विजेंद्र सिंह रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. जवान के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे बीजेपी-कांग्रेस की आगे की रणनीति, बड़े बदलाव की तैयारी!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget