एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'सरकार नहीं मानी तो इस्तीफा दे दूंगा', OBC आरक्षण पर गहलोत के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बगावती तेवर

Rajasthan Government: राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा ने ओबीसी आरक्षण को लेकर अपनी राय साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि सरकार अगर हमसे राय लेगी तो अपनी बात रखूंगा नहीं तो सरकार की मर्जी.

Rajasthan OBC Reservation: अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा (Rajendra Singh Gudha) ने ओबीसी आरक्षण के मसले पर अपनी राय साफ कर दी, उन्होंने खुलकर इसका विरोध भी किया. उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग मेरे पास है, इसमें सैनिकों के हितों की रक्षा करना हमारा धर्म है. मेरे जिले से सबसे ज्यादा सैनिक हैं और सबसे अधिक पूर्व सैनिक भी हैं. सैनिकों को समझाकर ओबीसी आरक्षण लागू किया जाय. पूर्व सैनिकों का हक क्यों छीना जा रहा है? सरकार कुछ भी करे लेकिन सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हितों का नुकसान नहीं होने दूंगा. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा करेगी तो सरकार में नहीं रहूंगा. सरकार अगर हमसे राय लेगी तो अपनी बात रखूंगा नहीं तो सरकार की मर्जी.

ये है विरोध की कहानी

मंत्री राजेंद्र गुढा ने बताया कि ओबीसी के आरक्षण को बस पांच जातियां ही पा रही है. आरक्षण की विसंगतियों के अनुसार 90 फीसदी आरक्षण बस पांच जातियों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ इनको आवाज उठानी चाहिए, असली विसंगति यहां पर है. हमारे पूर्व सैनिकों का हक क्यों मारा जा रहा है? बेवजह इस मुद्दे को बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमें कोई परेशानी नहीं है पूर्व सैनिकों के साथ गलत नहीं होने दूंगा. इनके अधिकारों के लिए प्रहरी बनकर लड़ाई लडूंगा, पीछे नहीं हटूंगा.

अशोक गहलोत से नहीं हुई बात

मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अभी कोई बात नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास में हूं कि किसी का कोई नुकसान ना हो. गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला पूर्व सैनिक संघ जयपुर की बैठक में राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि मेरे सुनने में आया है कि सेना के पूर्व सैनिकों के अधिकारों के साथ कुठाराघात करने का कुप्रयास किया जा रहा है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मालूम हो कि इससे पहले बायतु विधायक हरीश चौधरी ने पूर्व सैनिकों की मेरिट उन्हीं की आरक्षित जाति में बनाने की मांग उठाई और सरकार के इस मसले पर जल्दी फैसला नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी. 

सरकार के खिलाफ बने हैं बगावती

मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सरकार के खिलाफ बगावती तेवर अपनाये हुए हैं. कभी मुख्यमंत्री के खिलाफ तो कभी गहलोत के खास मंत्रियों पर हमला बोलते हुए नजर आये हैं. स्वास्थ्य मंत्री प्रसादी लाल मीणा, मंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ खुलकर राजेंद्र गुढ़ा बोल रहे हैं. अब ओबीसी आरक्षण के मामले में मंत्री की बगावत खुलकर सामने आ गई है.

Jodhpur News: आईआईटी जोधपुर के 8वें दीक्षांत समारोह में 516 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, पहले बैच के 6 छात्र भी शामिल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget