एक्सप्लोरर

'मैं गौशाला के खिलाफ', मंत्री मदन दिलावर के बयान से राजस्थान में सियासी बवाल, कांग्रेस ने घेरा

Rajasthan Politics: राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर के गौशाला पर दिए बयान से विवाद गरमा गया है. विपक्ष ने भाजपा पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के एक बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है. मंत्री मदन दिलावर का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि मैं अलग तरह का इंसान हूं और मैं गौशालाओं के खिलाफ हूं. वायरल हो रहे वीडियो में वह राज्य के मंत्री अविनाश गहलोत और ओटाराम देवासी के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बातचीत में उन्होंने खुद के गौशालाओं के खिलाफ होने की बात कही है. 

आपसी बातचीत का यह वीडियो 17 जून को पाली जिले के एक कार्यक्रम के बाद का है. कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर के इस वीडियो को बुधवार (18 जून) को राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट कर यह सवाल उठाए हैं कि गौ माता का अपमान-कब तक सहेगा राजस्थान. टीकाराम जूली ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भाजपा का असली चेहरा यही है. भाजपा के लोग गौ माता के नाम पर वोट तो मांगते हैं लेकिन हकीकत में गौशालाओं के खिलाफ हैं. 

मंत्री दिलावर ने दी ये सफाई
  
हालांकि मंत्री मदन दिलावर ने इस वायरल वीडियो को पूरी तरह नकार दिया है. उन्होंने वीडियो को तोड़ मरोड़ और एडिट कर वायरल किए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि वह दूसरे संदर्भ में गौशालाओं को लेकर बातचीत कर रहे थे. उनका मानना है कि जिस तरह अनाथालय को इंसानों के लिए मजबूरी में चलाया जाता है इस तरह से गौशालाओं को भी मजबूरी में चलाना पड़ रहा है. उनके मुताबिक मैं व्यक्तिगत तौर पर गौशालाओं के खिलाफ हूं क्योंकि गौ माता की जगह गौशाला नहीं बल्कि सनातनधर्मियों का घर और आश्रम है. घरों में गौ माता की सेवा की जाती है जबकि गौशालाओं में उन्हें यूं ही छोड़ दिया जाता है. 

मेरे घर में खुद दो गायें- दिलावर

कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि उन्होंने खुद अपने घर पर दो गाएं पाल रखी हैं. वह खुद भी गौ माता की सेवा करते हैं. उनका कहना है कि विपक्ष ने उनकी बातचीत को एडिट कर उसे गलत तरीके से पेश किया है. अगर पूरा वीडियो सामने लाया जाता तो सारी बातें खुद ही खुद साफ हो जाती.

कांग्रेस पर लगाया घटिया राजनीति का आरोप

कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने वायरल वीडियो पर दिए गए अपने बयान और अपने घर पर पाली गई दो गायों का वीडियो भी जारी किया है. उन्होंने विपक्ष के नेता टीकाराम जूली समेत कांग्रेस के बाकी नेताओं पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है.

बहरहाल मंत्री को लेकर वायरल हो रहा वीडियो राजस्थान में चर्चा का सबब बना हुआ है. उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में जल्द ही एक अभियान शुरू किए जाने की भी बात कही है. उन्होंने कहा है कि गौशाला का संचालन गलत नहीं है, लेकिन गौ माता गौशाला में क्यों रहे. मदन दिलावर शिक्षा और पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget