एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान में गहलोत ही 'आलाकमान', अमरिंदर नहीं बनेंगे अशोक

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर कांग्रेस आलाकमान की कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस के अंदर से विरोध के आवाज उठने लगे हैं.

Jaipur News: सितंबर के महीने से राजस्थान में सियासी माहौल गर्म है. पहले 25 सितंबर को जयपुर में कांग्रेस आलाकमान के एक लाइन के प्रस्ताव को पास नहीं कराया जा सका था. उस दिन से यह माना जा रहा है कि यहां पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह वाली स्थिति मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नहीं हो सकती. क्योंकि गहलोत ने भी मीडिया के सामने माफ़ी मांग ली, लेकिन उनके ख़ास लोग का कहना है कि राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत ही आलाकमान हैं.

शांति धारीवाल ने खुलकर बताई थी ये बात
26 सितंबर 2022 को गहलोत के खास और संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कांग्रेस आलाकमान की हैसियत पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि आलाकमान कुछ नहीं, यह तो बताते ही रहते हैं. उस दिन धारीवाल के घर विधायकों बैठक हुई थी और धारीवाल ने कहा था कि राजस्थान में पंजाब रिटर्न्स की स्क्रिप्ट षड्यंत्रकारी रच रहे हैं. धारीवाल ने विधायकों से कहा कि सीएम अशोक गहलोत हटे तो सरकार रिपीट नहीं होंगी. 

तीनों पर अभी तक कार्रवाई नहीं
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के सबसे ख़ास माने जाने वाले महेश जोशी, शांति धारीवाल और धर्मेद्र राठौड़ को नोटिस मिला था, लेकिन दो महीने में उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेन्द्र राठौड़ तो अपनी 'गलती' भी स्वीकारने को तैयार भी नहीं हैं. इनका कहना है कि इन्होंने कोई गलती नहीं की है, जबकि कांग्रेस में बवाल होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोनिया गांधी से माफी मांग चुके हैं. गहलोत ने सार्वजनिक रूप से गलती स्वीकार करते हुए कहा कि जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था. 

बजट सत्र की तैयारी शुरू
जहां एक तरफ कुछ विधायक इन तीन नेताओं पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ अशोक गहलोत सरकार जनवरी में बजट सत्र में जुटी हुई है. इसके लिए सरकार ने सभी मन्त्रालयों से सुझाव भी मांग लिए हैं. उन्हें कोई चिंता नहीं है. सीएम गहलोत के करीबी यह मानकर चल रहे हैं कि कुछ नहीं होना है. समय-समय पर अशोक गहलोत भी इस बात का संकेत देते रहे हैं.

कैबिनेट बैठक में निकला हल
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में शुरू होने वाली है. उससे पहले यहां पर OBC आरक्षण को लेकर माहौल गर्म था, लेकिन उन्होंने पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में हल निकाल दिया है. उसके बाद से जो विधायक और मंत्री गहलोत सरकार पर हमला बोल रहे थे अब वो भी शांत हो गए हैं. गहलोत ने अपने खिलाफ ' विरोध का खुला' मैदान नहीं छोड़ा है. 25 सितंबर की जो घटना जयपुर में घटी है वो सबसे बड़ा प्रमाण है. फिलहाल कांग्रेस अभी राहुल गांधी की यात्रा और सरदारशहर के उपचुनाव में व्यस्त दिख रही है.

Udaipur: विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम्' के रविवार से होंगे दर्शन, जानें- कितना होगा टिकट फेयर?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget