एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राहुल गांधी के 'असेट' वाले बयान पर सीएम अशोक गहलोत ने यह क्या कह दिया?

Rajasthan Politics: सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के 'असेट' वाले बयान के मायने हैं कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है. सभी भारत जोड़ो यात्रा को कामयाब बनाने का काम करेंगे.

Gehlot Vs Pilot: राजस्थान में सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार, 29 नवंबर को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. राजस्थान में राहुल गांधी का यात्रा से पहले हॉस्पिटल रोड पर भारत जोड़ो यात्रा समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बताया कि तैयारी बेहतर है. वहीं, राहुल गांधी के एसेट वाले बयान पर भी उन्होंने अपनी बात रखी. गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी हमारे नेता हैं, यह हमारे यहां नियम है. गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान अच्छा है. उनके मायने यह भी थे कि पार्टी का हर कार्यकर्ता असेट है, जो भारत जोड़ो यात्रा को कामयाब करेंगे.

वहीं, गहलोत ने कहा कि असली मुद्दा साल साल 2023 के चुनाव का है. अगले साल कांग्रेस की सरकार कैसे वापस आए, इसपर सभी कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहे हैं. गहलोत का कहना है कि इस बार भी माहौल उनके पक्ष में है. जो योजना उन्होंने बनाई है, उसका लाभ सरकार को जरूर मिलेगा. सीएम ने कहा कि जनता चाहती है उनकी सरकार दोबारा आए. सभी कार्यकर्ता मिलकर इसके लिए लड़ रहे हैं.

कटारिया पर बोला हमला
बार-बार सरकार बदलती है, इससे प्रदेश को कोई फायदा नहीं है. सकारात्म्क सोच रखनी है. वहीं, बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया के बयान पर गहलोत ने कहा कि हमारी पंचायत वो करेंगे. पहले अपना घर संभाल लें. वहां बीजेपी की स्थिति ठीक नहीं है. उन्हें यहां बोलने की जरूरत नहीं है. हम अपनी पार्टी की बात जानते हैं. बीजेपी के समय में ज्यादा माहौल खराब है. वो अपना घर संभाल लें वो बहुत है. 

ओपीएस पर भी दिया जवाब
गहलोत ने कहा कि आरबीआई से बिना पूछे ही नोटबंदी की गई थी, तब क्यों नहीं पूछा गया? इससे देश को परेशानी का सामना करना पड़ा. अब ओपीएस (OPS) पर ये नीति आयोग का बयान ठीक नहीं है. ये तो हमारे सरकारी कमर्चारी हैं, जिनके लिए हमने मानवीय दृष्टिकोण से फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि मैं पीएम और नीति आयोग से भी कहना चाहूंगा कि हमारी योजनाएं केंद्र स्तर पर लागू होनी चाहिए. दिव्यांगों की पेंशन योजना को और मजबूत करनी चाहिए.

राहुल ने दिया था ये बयान
राहुल गांधी ने इंदौर में बयान दिया था कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट कांग्रेस के लिए एसेट हैं. उन्होंने कहा था कि मैं इस पर जाना नहीं चाहता हूं कि किसने क्या कहा, मगर यह दोनों नेता (अशोक गहलोत और सचिन पायलट) कांग्रेस पार्टी के एसेट्स हैं. एक बात की गारंटी दे सकता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा पर इसका (अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट) कोई असर नहीं होने वाला है. इसी बयान पर आज अशोक गहलोत ने बयान दिया है, जिसकी वजह से अब सियासत तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: गहलोत-पायलट का सियासी विवाद सुलझाने जयपुर पहुंचे केसी वेणुगोपाल, क्या ले पाएंगे फैसला?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget