एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: ब्यावर जिले के लिए 200 km पदयात्रा कर CM गहलोत से मिला शिष्टमंडल, यह बताई वजह

Ajmer : कांग्रेस नेता मनोज चौहान ने कहा कि ब्यावर राजस्थान का तेरहवां बड़ा शहर है. लेकिन दुर्भाग्य रहा कि ब्यावर को जिले का हक नहीं मिल सका. यह शहर हर साल 2800 करोड़ रुपए का राजस्व अदा करता है.

Ajmer News : चंद दिनों बाद ही राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) का बजट सत्र (Budget Session 2023) शुरू होगा. ऐसे में ब्यावर को जिला बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर सियासत गरमा रही है. ब्यावर क्षेत्र में जनता और जनप्रतिनिधियों को अपनी बरसों पुरानी मांग आगामी बजट में पूरी होने की उम्मीद है. सभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से नए साल में सौगात मिलने की आस लगाए बैठे हैं. सभी की सोच है कि सूबे की सत्ता में वापसी के लिए अंतिम बजट में सीएम जिले का तोहफा अवश्य देंगे.

सीएम गहलोत को सौंपा मांग पत्र
ब्यावर को जिला बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर कांग्रेस नेता और ब्यावर विधानसभा प्रत्याशी रहे मनोज चौहान ने 200 किलाेमीटर की पदयात्रा की. उन्होंने गत 5 जनवरी को ब्यावर से राजधानी जयपुर के लिए कूच किया था. यात्रा मार्ग में अजमेर जिले के बीजेपी विधायकों ने भी कांग्रेस नेता से मुलाकात कर जिले की मांग पर सहमति जताई.

बीजेपी से ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत और पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने जिले की मांग का समर्थन किया. शनिवार को चौहान ने जयपुर सीएम आवास में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा. इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक माणक डाणी व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

प्रदेश के तेरहवें बड़े शहर की अनदेखी
कांग्रेस नेता मनोज चौहान ने कहा कि ब्यावर राजस्थान का तेरहवां बड़ा शहर है. लेकिन दुर्भाग्य रहा कि आज तक ब्यावर को जिले का हक नहीं मिल सका. यह शहर राजस्थान सरकार को हर साल करीब 2800 करोड़ रुपए का राजस्व अदा करता है, जबकि प्रदेश में 20 ऐसे जिले हैं जो ब्यावर से कम राजस्व देते हैं. जिले के लिए उन्होंने पिछले बजट सत्र से पहले व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया था.

अनेकों समाज, संस्थाओं और हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर पत्र सौंपे और अभियान का समर्थन किया. बजट से ठीक पहले पार्टी नेताओं ने हस्ताक्षरयुक्त सभी पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपते हुए जनभावनाओं से अवगत करवाया था. जनता और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद थी कि सीएम ब्यावर को जिले की सौगात अवश्य देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

Rajasthan Politics: चुनाव से पहले जाट वोट बैंक साधने में गहलोत सरकार, मंत्री बोले- 'जाट समाज ने की सभी जातियों के इतिहास की रक्षा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget