एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: BJP MLA का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- राहुल गांधी को पैसा पहुंचाने के लिए मिली ACB को छूट

Rajasthan Politics: BJP MLA मदन दिलावर ने कहा कि ऐसा पहली बार देखने में आया है कि सरकार अधिकारियों को बचा रही है.ऐसे अधिकारियों को सरकार कैसे पोस्टिंग दे सकती है.यह सब सीएम के आदेश पर हो रहा है.

कोटा: एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद भी उनके नाम उजागर नहीं करने,उनके फोटो और वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के मामले को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. चारो तरफ से इसका विरोध खुलकर सामने आने लगा है.कांग्रेस के ही विधायक भरत सिंह इस पर पहले ही हमला कर चुके हैं.इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गोविंद टोडासरा भी खुलकर सामने आए हैं.अब बीजेपी के पूर्व समाज कल्याण मंत्री और रामगंजमंडी के विधायक मदन दिलावर ने भी तीखा हमला बोला है.

बीजेपी विधायक ने क्या आरोप लगाए हैं

उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को खुली छूट दे दी है ताकि पकड़े जाने पर सरकार उनसे बारगेनिंग कर करोड़ों रुपया वसूल सके.उन्होंने कहा कि एमएलए को भी छूट दे दी गई है कि वह खुलकर पैसा कमाए और झोलियां भरें ताकि राहुल गांधी को पहुंचाई जा सकें.मदन दिलावर ने कहा कि रंगे हाथों पकड़े जाने पर भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नाम उजागर नहीं करेगी, यह किस कानून में लिखा है.यह सुप्रीम कोर्ट का आदेश है या भारत सरकार का.मुख्यमंत्री ने तर्क दिया है कि यह सुप्रीम कोर्ट की तहत हुआ है.वह कह रहे हैं कि इससे मानव अधिकारों का हनन होगा यानी अब भ्रष्टाचारियों के भी अधिकार हो गए हैं.उन्होंने पूछा कि कांग्रेस सरकार किसे बचाने का प्रयास कर रही है.

क्या सरकार बचा रही है अधिकारियों को

दिलावर ने कहा कि ऐसा पहली बार देखने में आया है कि सरकार अधिकारियों को बचा रही है.ऐसे अधिकारियों को सरकार कैसे पोस्टिंग दे सकती है.यह और कुछ नहीं स्वयं मुख्यमंत्री के आदेश है कि अधिकारियों को मत पकड़ो ताकि बारगेनिंग कर पैसा वसूला जा सके.मदन दिलावर ने कहा कि आने वाले समय में बलात्कारियों, हत्यारों और गंभीर अपराध करने वालों के नाम भी यह सरकार उजागर नहीं करेगी ताकि पूरे प्रदेश में अपराध का तांडव हो सके.दिलावर ने कहा कि सीएम साहब हम समझ गए यह आप ही चाहते हैं कि आप के विधायक और अधिकारी खूब लूट मचाएं ताकि इस पैसे को राहुल गांधी के पास पहुंचाया जा सके.

ये भी पढ़ें

JEE Main 2023: अब तक 6.70 लाख स्टूडेंट ने किया रजिस्ट्रेशन, जानिए- अप्लाई करने की लास्ट डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget