एक्सप्लोरर

Exclusive: गहलोत-पायलट में से किसे बनाना चाहिए राजस्थान का सीएम, आचार्य प्रमोद कृष्णम के जवाब ने चौंकाया

Rajasthan Politics: आचार्य प्रमोद कृष्कम ने कहा कि मुझे लगता है कि सचिन पायलट के साथ नाइंसाफी हुई. साल 2018 में जब चुनाव हुए, तो सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.'

Acharya Pramod Krishnam News: कल्की पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) का मानना है कि सचिन पायलट (Sachin Pilot) के साथ नाइंसाफी हुई है.उनका कहना है कि 2018 के चुनाव के बाद सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा है कि राजस्थान की जनता चाहती है कि सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनें. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को सचिन पायलट के लिए नहीं बल्कि युवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त करना चाहिए. उन्होंने बिना किसी नाम लिए कहा कि जो चेहरे बासी हो चुके हैं, उनको रास्ता छोड़ देना चाहिए.आचार्य प्रमोद ने यह बात एबीपी लाइव को दिए एक विशेष इंटरव्यू में कही.

अशोक गहलोत को सीएम पद से क्यों हटाना चाहते हैं

उनके पूछा गया था कि आप राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हटाने की बात क्यों करते हैं, जबकि वो अच्छा काम कर रहे हैं और 2030 की योजना बना रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि अशोक जी सम्मानित व्यक्ति हैं.मेरे लिए आदरणीय हैं.लेकिन, अब उनका दौर खत्म हो चुका है.अब सचिन पायलट का दौर है.

 

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि सचिन पायलट के साथ नाइंसाफी हुई.साल 2018 में जब चुनाव हुए, तो सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यह पार्टी हाईकमान का फैसला था. अब जब नेतृत्व परिवर्तन की बात आई, तो अशोक गहलोत को भी पार्टी का फैसला मानना चाहिए. राजस्थान की जनता चाहती है कि सचिन पायलट उनके मुख्यमंत्री हो.मैं यह नहीं कहता कि अशोक गहलोत को बर्खास्त कर दिया जाए. अशोक गहलोत अब पिता की भूमिका में है. पिता अपने पुत्र को ही सत्ता देता है. उसका रास्ता प्रशस्त करता है. सचिन पायलट का मार्ग अशोक गहलोत को प्रशस्त करना चाहिए. सचिन पायलट का व्यक्तिगत रूप से नहीं बल्कि युवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए. जो चेहरे बासी हो चुके हैं, उन्हें रास्ता छोड़ देना चाहिए.''

जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में क्या हुआ था

आचार्य प्रमोद से जब पिछले साल सितंबर में जयपुर में कांग्रेल विधायक दल की बैठक को लेकर हुए घटनाक्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''इसका जवाब तो मलिकार्जुन खरगे और अजय माकन दे सकेंगे.मलिकार्जुन खरगे बता सकेंगे कि अशोक गहलोत ने कांग्रेस आलाकमान का अपमान किया या नहीं? उस समय सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष थी और वे ऑब्जर्वर और बन के गए थे.अजय माकन प्रभारी थे.जो अपमान अशोक गहलोत ने कांग्रेस आलाकमान का किया, वह तो आज तक के इतिहास में कभी हुआ ही नहीं. कांग्रेस नेतृत्व का इतना अपमान किसी दौर में नहीं हुआ. अब भी वह मुख्यमंत्री बने हुए हैं.इससे लगता है कि कांग्रेस आलाकमान अब दिल्ली नहीं रहता, बल्कि जयपुर में रहता है.''

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक साल पहले सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था.इस आशीर्वाद के सवाल पर वो कहते हैं, ''मैंने यह नहीं कहा था कि कब तक बनेंगे? मैंने कहा है बनेंगे.''उन्होंने कहा कि यह तो भगवान की इच्छा पर निर्भर है कि सचिन पायलट कब तक मुख्यमंत्री बनेंगे.राजस्थान की जनता का प्यार जब फलित होगा, तब बन जाएंगे.''

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: क्या अमित शाह कांग्रेस से छीन पाएंगे पूर्वी राजस्थान का उसका गढ़, बीजेपी ने बनाई है ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget