एक्सप्लोरर

Rajasthan Political Crisis: गहलोत सरकार में घमासान, क्या मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है बीजेपी!

Rajasthan Congress में जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में CM Ashok Gehlot सरकार के भविष्य को लेकर भी कई तरह के कयास लगने लगे हैं.

Rajasthan Political Crisis राजस्थान कांग्रेस में जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में गहलोत सरकार के भविष्य को लेकर भी कई तरह के कयास लगने लगे हैं. गहलोत खेमा पूरी तरह से सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाने पर अड़ा हुआ है, तो वहीं सचिन पायलट के अगले कदम पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि अगर सचिन पायलट इस बार भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाते हैं तो क्या एक बार फिर से वो गहलोत सरकार को गिराने की कोशिश करेंगे ?  क्या वो सरकार गिराने लायक विधायकों की संख्या को इस बार जुटा सकते हैं ?

हालांकि इन तमाम कयासों पर अभी तक सचिन पायलट ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन राजस्थान में जारी इस कलह पर बीजेपी ने भी अपनी पैनी नजर बनाई हुई है. हालांकि बीजेपी के एक बड़े नेता ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और बीजेपी इसमें कोई दखल नहीं देने जा रही है.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्टी अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है, लेकिन अगर आपसी लड़ाई की वजह से गहलोत सरकार गिरती है और चुनाव की नौबत आती है तो पार्टी मध्यावधि चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार है.

Rajasthan Political Crisis: 'कांग्रेसी कलह' जारी, आज सोनिया गांधी से मिल सकते हैं सचिन पायलट, सीएम गहलोत आएंगे दिल्ली

राजस्थान में अगले साल इलेक्शन
दरअसल, राजस्थान में अगले वर्ष यानी 2023 में विधान सभा का चुनाव होना है, लेकिन राज्य की तेजी से बदल रही राजनीति ने गहलोत सरकार के भविष्य पर एक सवालिया निशान लगा रखा है. राज्य में राजनीतिक ऊंट किस करवट बैठेगा यह कहना फिलहाल मुश्किल है लेकिन इस बार बीजेपी को चुनाव लड़ना ज्यादा फायदेमंद नजर आ रहा है.

पार्टी लंबे समय से राजस्थान में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दोनों ने ही पिछले कुछ महीनों के दौरान अपनी कई महत्वपूर्ण बैठकें राजस्थान में ही की है, जिसका फायदा भी बीजेपी को होता दिखाई दे रहा है.

Rajasthan Congress Crisis Live Updates: अशोक गहलोत के करीबियों को कारण बताओ नोटिस, आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं सचिन पायलट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget