एक्सप्लोरर

मुकदमा, इल्जाम, चश्मदीद की जगह हिंदी शब्दों का हो इस्तेमाल, राजस्थान सरकार का पुलिस को निर्देश

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का कहना है कि उन्हें राज्य के गृह मंत्री से निर्देश मिला है कि वे पुलिस डिक्शनरी में शामिल ऐसे शब्दों का ब्यौरा जुटाएं. इसके वैकल्पिक हिंदी शब्द की तलाश करें.

मुकदमा, मुल्जिम, इल्जाम, इत्तिला, चश्मदीद समेत कई ऐसे शब्द राजस्थान की पुलिस की डिक्शनरी से गायब हो सकते हैं. राजस्थान की मौजूदा सरकार ने इन्हें हिंदी के शब्दों से बदलने का निर्देश दिया है. गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेधाम की ओर से चिट्ठी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इस पर काम शुरू कर दिया है. ऐसे शब्दों और उनके हिंदी विकल्प को लेकर मंत्री ने जानकारी मांगी थी. 

चिट्ठी मिलने के बाद पुलिस प्रमुख यू आर साहू ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) से उर्दू शब्दों का भी ब्यौरा मांगा और उनके हिंदी विकल्प का पता लगाने के लिए कहा है. बताया जा रहा है कि बाकी शब्दों के साथ जेब तराशी और फर्द बरामदगी भी शब्दकोष से हटाए जाएंगे. इन शब्दों का इस्तेमाल राजस्थान पुलिस लंबे समय से कर रही है. 

नए शब्दों की तलाश में जुटी राजस्थान पुलिस

मंत्री ने अपनी चिट्ठी में अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे ट्रेनिंग मटीरियल से उर्दू शब्द हटाएं और सभी ट्रेनी को उर्दू की जगह रिप्लेस किए गए नए हिंदी शब्दों से अवगत कराएं. इस बीच 11 नवंबर को डीजीपी ने इस चिट्ठी का जिक्र करते हुए आगे दूसरे अधिकारियों को जानकारी दी. जिसके बाद एडीजी (क्राइम) ने भी इसी चिट्ठी के संदर्भ में 10 दिसंबर को सभी पुलिस रेंज महानिरीक्षकों को पत्र लिखा और इसके साथ ही राज्य के सभी एसपी को एक चिट्ठी भेज दी गई है. 

कांग्रेस ने इस कदम का किया कड़ा विरोध

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य के सभी एसपी को हिंदी शब्द के इस्तेमाल के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है.  उधर, कांग्रेस ने भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाले सरकार के इस कदम आलोचना की और इसे गैरजरूरी बताया है. राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है लेकिन राज्य सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है. कांग्रेस ने कहा कि लंबे समय से चलन में रहे शब्दों को बदलने की जगह सरकार को अपराध को नियंत्रित करने पर काम करना चाहिए.

य़े भी पढ़ें- Rajasthan News: बीकानेर में सेना के युद्धाभ्यास के दौरान बम विस्फोट, दो जवानों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget