एक्सप्लोरर

Rajasthan: भीलवाड़ा भट्टी कांड की जांच पुलिस के लिए बनी चुनौती, अब भंवरी देवी केस की ली जाएगी मदद

Bhilwara News: कोटड़ी में मासूम के साथ गैंगरेप और बेरहमी से कत्ल के मामले में पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में शामिल 2 महिलाओं सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है.

Bhilwara Bhatti Kand: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी में बीते दिनों 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ आरोपियों ने गैंगरेप के बाद भट्टी में जिंदा जला दिया. इस मामला पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन गवाह और साक्ष्य के अभाव में कार्रवाई चुनौती बन गई है. ये बातें खुद अजमेर रेंज की आईजी लता मनोज कुमार ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में मीडिया से बताई. 

भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आईजी लता मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने कोटड़ी में हुए भट्टी हत्याकांड के 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्याकांड में शामिल 2 महिलाओं सहित दूसरे फरार आरोपियों की तलाश जारी है. इसके अलावा कोटड़ी थाना पुलिस अधिकारी शिवराज गुर्जर के साथ डीओ को सस्पेंड कर दिया गया है. 

कोटड़ी हत्याकांड की जांच भवरी देवी के तर्ज पर की जाएगी- आईजी

आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन इकट्ठा करने को लेकर आईजी लता मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस के पास आई एविडेंस नहीं होने से बड़ी समस्या बनेगी. उन्होंने कहा कि भवरी देवी हत्याकांड में जिस प्रकार पुलिस के द्वारा हर पहलू से जांच कर साक्ष्य जुटाए गए और आरोपियों को सजा दिलाई गई थी, कोटड़ी भट्टी हत्याकांड में भी इसी तरह कार्रवाई करके आरोपियों को कानून के शिकंजे में दबोचने के लिए भीलवाड़ा पुलिस जुटी हुई है. 

भवरी देवी हत्याकांड में सीबीआई ने ऐसे किया था खुलासा

बता दें कि सितंबर 2011 में भवरी देवी हत्याकांड पुलिस के सामने चुनौती बनी हुई थी. इस हत्याकांड में भवरी देवी की हत्या कर आरोपियों ने शव को जला दिया था और सुबूत मिटाने के लिए उसकी राख को नदी में बहा दिया था. इस मामले की सीबीआई ने बारीकी से जांच करते हुए बड़ा खुलासा किया था. मामले में शामिल मुख्य आरोपियों के नामों का खुलासा करते हुए सीबीआई ने महिपाल मदेरणा, मलखान सिंह, परसराम विश्नोई, इंद्रा विश्नोई, भंवरी के पति अमरचंद, सोहनलाल, कुंभाराम, शहाबुद्दीन सहित 17 लोगों को अपहरण और हत्या में साजिश रचने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया था. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'राजस्थान मर्दों का प्रदेश...', भीलवाड़ा कोयला भट्टी कांड पर राजेंद्र गुढ़ा का गहलोत के मंत्री पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget