एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा में पुलिस के जवान खुद बना रहे रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम, दो पिच हुईं तैयार

Rajasthan News: आरएसी क्रिकेट स्टेडियम में 500 लोगों की क्षमता वाला पेवेलियन भी बनेगा. 2023 तक यहां कॉमेंट्री रूम, ब्रॉडकास्टिंग रूम, डाइनिंग एरिया समेत अन्य व्यवस्थाएं भी हो जाएंगी.

Kota News: पुलिस वालों के कंधों पर अक्सर कानून व्यवस्था को बनाए रखने, अपराधियों को पकड़ने और समाज में शांति व्यवस्था को कायम रखने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन कोटा पुलिस को इस बार कुछ अलग हटकर जिम्मेदारी दी गई है और वह भी एक क्रिकेट पिच बनाने की. दरअसल हम बात कर रहे हैं कोटा (Kota) में बनने वाली पहली क्रिकेट पिच की जिसे खुद वहां की पुलिस बना रही है. राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) कोटा में अंतरराष्ट्रीय मानकों का क्रिकेट स्टेडियम (Cricket Stadium) तैयार कर रही है. रावतभाटा रोड पर स्थित द्वितीय आरएसी बटालियन के ग्राउंड पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की दो पिच तैयार हो चुकी है. इस आरएसी क्रिकेट स्टेडियम के मैदान की अधिकतम लंबाई 66 मीटर है.

6 माह से दिन रात जुटे हैं आरएसी के जवान
खिलाड़ियों के साथ पुलिस के आला अधिकारी व जवानों की प्रेक्टिस के लिए 3 पिच बन चुकी हैं. इन 3 पिच में 2 टर्फ और एक सीमेंट से बनाई गई है. पिचों को बनाने में राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) के जवान 6 माह से दिन-रात जुटे हैं. कोटा ग्रामीण एसपी कावेंद्रसिंह सागर के मुताबिक स्टेडियम बनाने में क्रिकेट एक्सपर्ट की मदद ली गई है. उन्होंने कहा कि यह जमीन पथरीली थी, जिसे समतल करके मिट्टी भरना और घास लगाना सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन जवानों ने इस चुनौती को स्वीकार किया और असंभव कार्य कर दिखाया. इससे पहले भी जवानों ने पत्थर में पेड़ लगाए हैं और इस क्षेत्र को हराभरा किया है.

500 की क्षमता वाला बनेगा पेवेलियन
आरएसी क्रिकेट स्टेडियम में 500 लोगों की क्षमता वाला पेवेलियन भी बनेगा. 2023 तक यहां साज-सज्जा, प्रसाधन सुविधाएं, कॉमेंट्री रूम, ब्रॉडकास्टिंग रूम, डाइनिंग एरिया समेत अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी. स्टेडियम की जमीन आरएसी की है. स्टेडियम का निर्माण यूरिया उत्पादक कंपनी चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (सीएफसीएल) और मंगलम सीमेंट के सहयोग से किया जा है. डीजीपी एमएल लाठर 10 अक्टूबर को आरएसी क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे. इसी दिन पेवेलियन बनाने के लिए नींव रखी जाएगी, जिसका शिलान्यास लाठर ही करेंगे.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: कांग्रेस खाली पीपा, जिसमें चूहे कूद रहे हैं- सतीश पूनिया

Invest Rajasthan Summit 2022: 6 हस्तियों को मिला राजस्थान रत्न सम्मान, सीएम गहलोत बोले- निवेश के लिए राजस्थान आदर्श राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget