एक्सप्लोरर

राजस्थान में 11 से 13 जून तक पुलिस स्थापना दिवस समारोह, 75वीं वर्षगांठ पर है भव्य तैयारी

Rajasthan Police Foundation Day: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 11 से 13 जून तक मनाया जाएगा. हर साल यह 16 अप्रैल को मनाया जाता है, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से इसमें बदलाव किया गया.

Rajasthan Police Foundation Day 2024: राजस्थान सहित प्रदेश भर में 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस दिवस मनाया जाता है. लेकिन इस बार 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने के कारण केवल औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किये गए थे.

देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं. नई सरकार भी बन चुकी है. इसी के साथ ही जोधपुर में तीन दिवसीय राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 11 से 13 जून तक मनाया जाएगा. इस दौरान सेरोमोनियल परेड, रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, पुलिस बैंड डिस्प्ले, सेमिनार, खेलकूद प्रतियोगिताएं और पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित होंगे.

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट डीसीपी हैडक्वाटर शरदचौधरी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम की तैयारी यह पूरी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि कि 11 से 13 जून तक राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा. जोधपुर वासियों को राजस्थान पुलिस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की 75वीं वर्षगांठ 16 अप्रैल 2024 को थी.

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम के अनुसार 11 जून को स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान पुलिस लाइन और सभी पुलिस थानों की साफ सफाई और वृक्षारोपण पीटी ड्रेस में की जाएगी. इसी के साथ ही नशा मुक्ति जागरण रैली शहर में निकाली जाएगी.

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम के अनुसार 12 जून को मुख्य अतिथि द्वारा परेड, सलामी परेड, निरीक्षण, मार्च पास्ट, उल्लेखनीय कार्यों हेतु डीजीपी डिस्क विजेता सम्मान, भामाशाह सम्मान, अभिनंदन उल्लेखनीय कार्यों प्रशंसा पत्र के साथ पुलिस प्रदर्शनी अल्पाहार, रक्तदान शिविर, बड़ाखाना, पुलिस सांस्कृतिक कार्यक्रम, संस्कृति कार्यक्रम पुरस्कार वितरण किए जाएंगे.

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम के अनुसार 13 जून को खेलकूद के रूप में मनाया जाएगा. इस दिन फुटबॉल प्रतियोगिता पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर वॉलीबॉल प्रतियोगिता पुलिस महिला पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर व वॉलीबॉल प्रतियोगिता पुरुष का आयोजन होगा.

यह है इतिहास
स्वतंत्रता के समय राजस्थान की विभिन्न रियासतों ठिकानों में पुलिस की विविधता पूर्ण व्यवस्था थी. 16 अप्रैल 1949 को पुलिस एकीकरण अध्यादेश के द्वारा राजस्थान की पूर्ववर्ती रियासतों के सभी पुलिस बलों को एक पुलिस बल में एकीकृत कर राजस्थान राज्य की पुलिस को राजस्थान पुलिस का नाम दिया गया. राजस्थान पुलिस के गठन एकीकरण की स्मृति में प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह के रूप में राज्य रेंज आयुक्तालय और इकाई स्तर पर आयोजित किया जाता है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान से इन पांच नेताओं को क्यों मोदी कैबिनेट में मिली जगह, जानें इसके पीछे का सियासी समीकरण

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget