एक्सप्लोरर

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए 9 साल कम की उम्र, बारां में पकड़े गये 'मुन्ना भाई' की ऐसे खुली पोल

Police Constable Recruitment 2023: पुलिस कांस्टेबल 2023 की भर्ती के अंतिम पड़ाव पर बारां पुलिस ने 'मुन्ना भाई' को गिरफ्तार कर लिया. दस्तावेजों की चेकिंग के दौरान धोखाधड़ी का खुलासा हुआ.

Rajasthan Crime News: राजस्थान में पुलिस भर्ती परीक्षा की पोल खुली है. बारां पुलिस ने 'मुन्नाभाई' को गिरफ्तार किया है. हंसराज सिंह पर वास्तविक उम्र से 9 वर्ष कम बताकर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 (Rajasthan Police Constable Recruitment 2023) में शामिल होने का आरोप है. जांच में 10वीं और 12वीं परीक्षा की जन्मतिथि फर्जी पायी गयी. पुलिस कांस्टेबल 2023 की भर्ती के अंतिम पड़ाव पर पुलिस ने आरोपी हंसराज सिंह को धर दबोचा. 31 वर्षीय हंसराज सिंह नीमकाथाना जिला के भुरानपुरा का रहने वाला है.

एसपी राज कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार 15 अक्टूबर को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का अन्तिम चरण पुलिस लाइन में चल रहा था. उन्होंने बताया कि एसओजी जयपुर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर भर्ती प्रक्रिया के दौरान हंसराज सिंह को पकड़ लिया गया. एसपी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थी हंसराज सिंह पुलिसकर्मियों को संदिग्ध लगा. अभ्यर्थी दस्तावेज में दर्शायी हुई आयु से अधिक उम्र का लग रहा था. उसने दस्तावेज में वर्ष 2021 की कक्षा 10वीं और वर्ष 2023 की 12वीं की मार्कशीट दी थी. 10वीं की मार्कशीट में जन्मतिथि 25 नवंबर 2002 अंकित है.

फर्जी दस्तावेज से पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने का खुलासा

जन्मतिथि सत्यापन के लिए अभ्यर्थी ने मूल आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड उपलब्ध कराया. ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की फोटो में अंतर पाया गया. संदेह होने पर पूछताछ में अभ्यर्थी संतोषजनकर जवाब नहीं दे पाया. अभ्यर्थी के कपड़े और बैग की तलाशी ली गयी.

तलाशी के दौरान पुराने दस्तावेज की फोटो कॉपी मिली. फोटो कॉपी में आधार कार्ड, दिल्ली पुलिस का भर्ती फार्म, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस का आवेदन फार्म, बोर्ड की 10वीं की अंक तालिका की मिली. चारों फोटो कॉपी के दस्तावेजों में अभ्यर्थी की जन्मतिथि 25 नवम्बर, 1993 अंकित होना पाया गया है. बता दें कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े मामले की अभी जांच चल रही है. इस दौरान बारां जिले में असली उम्र छिपाकर कांस्टेबल बनने की कोशिश का चौंकाने वाला मामला उजागर हो गया. 

ये भी पढ़ें-

'कर्मचारियों के साथ-साथ देश की महिलाओं का अपमान', शिक्षा मंत्री के बयान पर भड़की कांग्रेस

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget