एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया करोड़पति चोर, संपत्ती जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Udaipur: राजस्थान पुलिस ने ऐसे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है जो करोड़पति है. अलग अलग जिलों में उसका घर है और अन्य संपत्ति है. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो कई खुलासे सामने आए हैं.

Udaipur News: घरों, दुकानों, वाहनों से चोरी की वारदात होने के बाद पुलिस कार्रवाई आपने देखी होगी जिसमें कई आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. इसमें अधिकतर चिन्दी चोर या नशेड़ी ही देखे होंगे लेकिन राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने ऐसे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है जो करोड़पति है. अलग-अलग जिलों में इसके घर हैं और अन्य संपत्ति है. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो कई खुलासे सामने आए हैं.

34 साल से कर रहा चोरों
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भीलवाड़ा निवासी राधेश्याम बैंकों-शोरूम के बाहर खड़ी बाइक कार से नकदी भरे बैग चुराने में माहिर है.  राधेश्याम चोरी के रुपए से प्रॉपर्टी और सोने के गहने खरीदने का शौक है. इस चोर के भीलवाड़ा में पटेल नगर के अलावा जयपुर, टोंक और अजमेर जिले में भी मकान हैं. उसने करीब 22 लाख रुपए के सोने पर तो भीलवाड़ा में गोल्ड लोन ले रखा है. करीब 34 साल से चोरियों में लिप्त आरोपी जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में भी कई साल पहले चोरी कर चुका है. उसके खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों समेत भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ जिलों में चोरी नकबजनी के 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

Rajasthan News: जोधपुर से पाली के लिए रवाना हुई वाटर ट्रेन, जानें- कितने करोड़ रुपये का आएगा पानी

50 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है आरोपी
इस मामले में गिरफ्तार किया राधेश्याम कीर को भीलवाड़ा पुलिस ने गत 6 अप्रैल को शाहपुरा बैंक के बाहर गिरड़िया के तोलाराम सुवालका की बाइक की डिक्की को तोड़कर उसमें रखे 1.50 लाख रुपए चुराने के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कबूला कि वह प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में 50 से ज्यादा वारदात कर चुका था. बताया गया कि पिछले महीने टोंक जिले में भी बैंक के बाहर से दुपहिया वाहन से नकदी चुराई. आरोपी के खिलाफ जयपुर के 12 थानों में मुकदमे दर्ज हैं. वह जयपुर के माणक चौक थाने का हिस्ट्रीशीटर होकर सालों पहले जयपुर के अल्बर्ट हॉल में हुई लाखों रुपए के जेवरात की चोरी में भी लिप्त था. वहीं झालावाड़ जिले में गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर रुपए चोरी करने और सीकर से बाइक चोरी करने समेत कई जिलों में मामले दर्ज हैं.

चोरी की बाइक से करता है चोरी
आरोपी राधेश्याम कीर के पास एक कार और बाइक भी है, लेकिन बैंकों के बाहर गाड़ियों से रुपए उड़ाने के लिए वह चोरी की बाइक साथ रखता. चोरी की इसी बाइक पर राधेश्याम विभिन्न शहरों में घूमकर बैंक से रुपए निकालने वालों पर निगाह रखता था. इसके अलावा पुलिस द्वारा लोकेशन ट्रेस करने से बचने के लिए अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखता था. पकड़े जाने पर खुद को फर्नीचर व्यवसायी बताता है. आरोपी को दो साल पहले भीलवाड़ा की भीमगंज थाना पुलिस ने भी स्कूटी की डिक्की से 1.05 लाख रुपए निकालने के मामले में गिरफ्तार किया था. बदमाश राधेश्याम चोरी के रुपए घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में उड़ाने का भी शौकीन है.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan News: अजमेर में अब बिजली चोरी करने पर महसूस होगी शर्मिंदगी, लगने वाला है लाल रंग का मीटर बॉक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget