एक्सप्लोरर

Rajasthan: ऑनलाइन फ्रॉड पर लगेगा लगाम, राजस्थान पुलिस और 'मीशो' के बीच MoU

Online Fraud: राजस्थान पुलिस और मीशो के बीच हुए समझौते के तहत ऑनलाइन लेनदेन की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर सोशल मीडिया मंच के साथ ही पक्षकारों के प्रशिक्षण के जरिए जागरूकता का काम किया जाएगा.

Rajasthan Awareness Against Online Fraud: राजस्थान पुलिस प्रदेश में 'ऑनलाइन फ्रॉड' (Online Fraud) पर लगाम लगाने के लिए सक्रिय दिख रही है. राजस्थान पुलिस लोगों में जागरूकता पैदा करने और साइबर ठगी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए ई-कॉमर्स कम्पनी 'मीशो' (Meesho) के साथ मिलकर काम करेगी. इस बारे में बुधवार (28 फरवरी) को जयपुर में पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध), एससीआरबी और तकनीकी सेवाएं डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा की मौजूदगी में एक समझौता (MoU) किया गया है.

राजस्थान पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी मनीष कुमार चौधरी और 'मीशो' (Meesho) की तरफ से ‘जनरल काउंसिल’ लोपमुद्रा राव ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए. पुलिस के एक बयान के मुताबिक, इस समझौते के तहत ऑनलाइन लेनदेन की सुरक्षा से सम्बंधित सभी जरूरी मुद्दों पर सोशल मीडिया मंच और पक्षकारों के प्रशिक्षण के जरिए जन जागरूकता की दिशा में कार्य किया जाएगा.

राजस्थान पुलिस और 'मीशो' में समझौता

राजस्थान पुलिस और 'मीशो' में हुए समझौते में कहा गया है कि इससे लोगों में सर्तकता और सजगता के साथ सुरक्षित डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए माहौल तैयार किया जाएगा. बयान में बताया गया है कि 'मीशो' इससे पहले कर्नाटक पुलिस के साथ भी इस क्षेत्र में कार्य कर चुकी है. अब यह राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर कार्य करेगी ताकि ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाम लगाया जा सके.

एक्सपर्ट की मदद से ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाम

रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया, ''ऑनलाइन लेनदेन की दुनिया में लोगों को भ्रमित करके धोखाधड़ी के कई नए तरीके प्रकाश में आ रहे हैं. ऐसे में इस समझौते के तहत लोगों में जागरूकता के जरिए सुरक्षित डिजिटल लेनदेन का वातावरण बनाने के लिए राजस्थान पुलिस के एक्सपर्ट और ई-कॉमर्स कम्पनी Meesho के विशेषज्ञ साझेदारी में कार्य करेंगे.'' बता दें कि हाल के दिनों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं और लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में हिसार-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस कोटा स्टेशन पर रुकेगी, पांच ट्रेनें रद्द, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Rajasthan News: जालोर में स्कॉर्पियो से 80 किलो अफीम का दूध जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ANTF की बड़ी कार्रवाई
जालोर में स्कॉर्पियो से 80 किलो अफीम का दूध जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ANTF की बड़ी कार्रवाई
Jaipur News: रमजान का आखिरी जुमा आज, जामा मस्जिद में एक लाख से ज्यादा लोग अदा करेंगे नमाज
जयपुर: रमजान का आखिरी जुमा आज, जामा मस्जिद में एक लाख से ज्यादा लोग अदा करेंगे नमाज
Jaipur News: 'इंडक्शन चूल्हा व दूसरे वैकल्पिक इंतजाम..' एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बयान
'इंडक्शन चूल्हा व दूसरे वैकल्पिक इंतजाम...' एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बयान

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget