एक्सप्लोरर

Water Problem: पानी की समस्या को लेकर भरतपुर में लोगों ने सड़क को किया जाम, बताई चौंकाने वाली बात 

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में पानी की समस्या (Water Problem) के चलते गुलपाड़ा गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने सीकरी, नगर रोड को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने चौंकाने वाली बात भी बताई है. 

Rajasthan People Protest in Bharatpur over Water Problem: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले में पानी की समस्या (Water Problem) लगातार बनी हुई है. भरतपुर जिले में जमीनी पानी खारा होने के कारण पानी पीने योग्य नहीं है. इस खारे पानी को पशु भी नहीं पी सकते हैं तो इंसान कैसे पीयेगा. अब भरतपुर जिले में चंबल परियोजना (Chambal Project) के तहत पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है लेकिन चंबल परियोजना कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है. चुनावों से पहले नेताओं और मंत्रियों ने घर-घर तक चंबल का पानी पहुंचाने का वादा तो किया लेकिन अभी तक वादा पूरा नहीं हो सका है. अब लोग चंबल के पानी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने लगे हैं. आज सीकरी कस्बे में गुलपाड़ा गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीणों ने सीकरी, नगर रोड को जाम कर दिया. करीब आधा घंटे तक रोड पर जाम रहा, जाम लगाने में गांव की महिलाएं पुरुष और बच्चे भी शामिल रहे.  

ग्रामीणों ने क्या कहा 
जाम लगा रहे लोगों ने बताया की गुलपाड़ा गांव में चंबल के पानी के लिए पानी की पाइप लाइन तो बिछा दी गई है लेकिन, उनकी बस्ती को छोड़कर पूरे गांव में चंबल का पानी आ रहा है. बस्ती के लोग खारा पानी पीने को मजबूर हैं जबकि बस्ती में करीब 100 परिवार रहते हैं जिनकी जनसंख्या 700 के करीब है. जब वो अधिकारियों के पास जाते हैं तो अधिकारी भी उनकी सुनवाई नहीं करते हैं. बस्ती के लोग दूर-दूर से पीने के लिये पानी लाने को मजबूर हैं.

अधिकारीयों ने समझाया, हटा जाम 
पानी की समस्या को लेकर करीब आधे घंटे तक लोगों ने सड़क को जाम रखा, जब अधिकारियों को इस बारे में पता लगा तो वो मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाया. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है की 3 दिन के अंदर उनकी बस्ती में चंबल के पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी. अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम को खोला.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: हीरे के गहनों पर खराब हुई Courier Boy की नीयत, चुरा लिए 7.5 करोड़ के आभूषण, 2 गिरफ्तार

Ajmer Sharif Dargah: अब अजमेर शरीफ की दरगाह में 'शिवालय' होने का दावा, हिंदूवादी संगठन ने की जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget