एक्सप्लोरर

Rajasthan: पेपर लीक मामले में ED की एंट्री, उदयपुर जेल में आठ आरोपियों से की पूछताछ

Rajasthan Paper Leak: राजस्थान पेपर लीक मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हो गई है. ईडी के अधिकारियों ने उदयपुर सेंट्रल जेल में बन्द मामले के आठ आरोपियों से पूछताछ की.

RPSC Senior Teacher Paper Leak Case: राजस्थान (Rajasthan) में वरिष्ठ अध्यापक पेपर लीक मामले में अब ईडी (ED) एंट्री हो गई है. ईडी के अधिकारियों ने उदयपुर (Udaipur) सेंट्रल जेल में बंद आठ आरोपियों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए. इस मामले में उदयपुर पुलिस 60 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. 

मामले का मुख्य आरोपी जेल में बन्द है. जिन आठ आरोपियों से पूछताछ की गई, उनमें राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) के सदस्य बाबूलाल कटारा और मुख्य सरगना शेर सिंह राणा सहित अन्य आरोपी हैं. उदयपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक गोविंद सिंह का कहना है कि कोर्ट का आदेश आया था. इसके बाद ईडी के अधिकारी 5 मई को आए थे. मामले में आठ आरोपी जेल में है, जिनसे ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की है. 

ईडी ने आरोपियों के बयान किए दर्ज
रिपोर्ट के अनुसार, पेपर लीक मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है. राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की मांग के बाद ईडी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था. इसके बाद ईडी ने जयपुर स्पेशल कोर्ट में पूछताछ के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था. कोर्ट ने सेंट्रल जेल उदयपुर में पूछताछ के लिए आदेश दिया था. इसके बाद ईडी के अधिकारी उदयपुर पहुंचे. यहां अधिकारियों ने जेल में बंद राजस्थान लोक सेवा आयोग सदस्य बाबूलाल कटारा, शेर सिंह राणा, भूपेंद्र सारण, सहित अन्य के बयान दर्ज किए हैं. 

यह था मामला
बता दें 24 दिसम्बर 2022 को वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर था. सुबह उदयपुर पुलिस को सूचना मिली कि बस में अभ्यथियों के पास पेपर हैं. इसके बाद पुलिस ने बस का पीछा किया और जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में बस को रोका. अभ्यर्थी बस में बैठकर पेपर सॉल्व कर रहे थे. उस पेपर को ओरिजनल पेपर से मिलाया गया तो कई प्रश्न मिले. इसके बाद पुलिस ने बस सवार अभ्यर्थियों सहित अन्य  लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं आरपीएसी ने पेपर रद्द किया. इस मामले में आगे जांच बढ़ी और कई आरपीएसी के अधिकारियों तक उसकी आंच पहुंची. इसके बाद सदस्य बाबूलाल कटारा किया गया.

Rajasthan News: बिग बॉस फेम गौरी नागौरी के साथ मारपीट, जीजा और रिश्तेदारों पर लगाया आरोप, CM से मदद की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget