एक्सप्लोरर

Rajasthan News: ईडी ने राजस्थान पेपर लीक मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा

Rajasthan Paper Leak Case: ईडी ने पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार किया है. पेशी के बाद कोर्ट ने उसे तीन दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया है. पूछताछ के बाद मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

ED Action on Rajasthan Paper Leak Case: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने राजस्थान में कथित भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक (Rajasthan Paper Leak) मामले से संबंधित धनशोधन की जांच के सिलसिले में एक और गिरफ्तारी की है.  प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार (10 अक्टूबर) को यह जानकारी दी. एजेंसी ने एक बयान में बताया कि भूपेन्द्र सारण नाम के व्यक्ति को सोमवार (9 अक्टूबर) को हिरासत में लिया गया था और जयपुर स्थित धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने मंगलवार (10 अक्टूबर) को उसे तीन दिन के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया.

इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा, 'भूपेंद्र सारण ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय की प्रतियोगी परीक्षा, 2022 के सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र लीक किया. यह परीक्षा आरपीएससी (राजस्थान लोक सेवा आयोग) द्वारा 21 दिसंबर 2022, 22 दिसंबर 2022 और 24 दिसंबर 2022 को राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कराई जानी थी.' पेपर लीक में आरोपी की भूमिका का जिक्र करते हुए एजेंसी ने कहा, 'भूपेंद्र ने प्रति उम्मीदवार आठ से 10 लाख रुपये के हिसाब से सुरेश ढाका और अन्य व्यक्तियों प्रति परीक्षार्थियों को उक्त लीक हुए प्रश्न पत्र दिए.'

RPSC के पूर्व सदस्य की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त
इस मामले में कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा और अनिल कुमार मीणा को गिरफ्तार किया था. एजेंसी ने इससे पहले सारण और कटारा की तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली थी. राजस्थान पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की थीं. धन शोधन का मामला उन्हीं प्राथमिकियों पर आधारित है. 

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, आरोपी भूपेंद्र सारण को ईडी ने जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया. पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी भूपेंद्रे सारण को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया. भूपेंद्र सारण साल 2011 में जीएनएम भर्ती पेपर लीक और साल 2022 में पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक में शामिल था, इस मामले वह जेल की हवा भी खा चुका है. भूपेंद्र सारण से पूछताछ में पेपर लीक मामले में कई और महत्वपूर्ण परतों का खुलासा होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: Watch: राजस्थान बीजेपी की सूची पर अरविंद सिंह डोटासरा का तंज, बोले- '41 उम्मीदवारों की लिस्ट और 82 विरोध में उतर गए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget