एक्सप्लोरर

Rajasthan Paper Leak Case: कांस्टेबल पेपर लीक मामले में स्कूल प्रिंसिपल समेत आठ लोग गिरफ्तार, आरोपियों में पुलिसकर्मी भी शामिल

राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा एसओजी ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सहायक पुलिस उप निरीक्षक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा एसओजी(SOG) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सहायक पुलिस उप निरीक्षक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसओजी के एक अधिकारी ने बताया कि 14 मई को सम्पन्न कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर पेपर लीक मामले में जयपुर(Jaipur) के झोटवाड़ा(Jhotwara) के एक केंद्र दिवाकर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा पूर्व आपराधिक संलिप्तता से मिलीभगत कर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कर दिया गया. इस संबंध में एसओजी ने 16 मई को मामला दर्ज किया था.

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सहित आठ लोग गिरफ्तार

एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस और एसओजी) अशोक राठौड़ ने बताया, ‘‘कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुरलीपुरा के एक स्कूल की प्रिंसिपल और केन्द्राधीक्षक शालू शर्मा, स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार शर्मा, सत्यनारायण कुमावत, राकेश सिंह, कमल कुमार वर्मा, रोशन कुमावत, विक्रम सिंह और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक रतन लाल शर्मा शामिल हैं.

परीक्षा केन्द्र से पेपर का स्क्रीन शॉट हुआ था लीक

एक बयान में एसओजी ने बताया कि एसओजी की ‘एंटी चीटिंग सेल’ (नकल विरोधी इकाई) द्वारा प्रकरण में गहन अनुसंधान किया जा रहा है और इसमें वांछित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. उल्लेखनीय है कि राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया था. 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित परीक्षा के शुरू होने से पूर्व पेपर लीक हो गया था. झोटवाड़ा के एक परीक्षा केन्द्र से पेपर का स्क्रीन शॉट लीक हुआ था.

दिवाकर पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक के खिलाफ की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि दूसरी पारी की परीक्षा के दौरान जयपुर के दिवाकर पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक द्वारा पेपर को समय से पहले खोल लिया गया. पुलिस ने बताया कि 14 मई को दूसरी पारी में करीब पौने तीन लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. अब इस पारी की परीक्षा फिर से करवाने का निर्णय सोमवार को लिया गया. वहीं दिवाकर पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. राजस्थान पुलिस और गृह रक्षा विभाग ने कांस्टेबल व आरक्षी पद के लिए 13 मई से 16 मई तक लिखित परीक्षा आयोजित की थी.

रीट पेपर मामले की जांच भी एसओजी कर रही निगरानी

राजस्थान पुलिस और गृह रक्षा विभाग ने कांस्टेबल व आरक्षी पद के लिए 13 मई से 16 मई तक लिखित परीक्षा आयोजित की थी. इससे पूर्व राजस्थान सरकार ने सितम्बर 2021 में आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) का पेपर लीक होने पर रीट परीक्षा को इस वर्ष फरवरी में रद्द कर दिया था. रीट पेपर मामले की जांच भी राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा एसओजी कर रही है.

यह भी पढ़े-

Rajasthan Health Update: मॉनसून से पहले डेंगू ने मारा डंक, प्रदेश में सामने आए डेंगू के 422 मामले

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में मंगलवार को राहत के बाद एक बार फिर आफत बनेगी 'लू', प्रदूषण भी करेगी परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget