एक्सप्लोरर

Rajasthan Health Update: मॉनसून से पहले डेंगू ने मारा डंक, प्रदेश में सामने आए डेंगू के 422 मामले

Rajasthan dengue cases: राजस्थान में सर्वाधिक 163 मामले राजधानी जयपुर में मिले हैं. डेंगू के ज्यादातर मामले 21 से 60 आयुवर्ग के लोगों में पाए गए हैं.

Rajasthan Health News: मॉनसून से पहले ही प्रदेश में डेंगू ने डंक मारना शुरू कर दिया है. डेंगू की यह मौसमी बीमारी पूरे प्रदेश में फैल रही है. 33 में से 28 जिलों में डेंगू के मरीज मिले हैं. प्रदेश में सर्वाधिक 163 मामले राजधानी जयपुर में मिले हैं. डेंगू के मामले सामने आने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसके साथ-साथ डेंगू सहित मच्छर जनित बीमारियों से संबंधित अभियान भी शुरू किया गया है. बीते सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 21 से 60 आयुवर्ग के लोग सबसे ज्यादा डेंगू की चपेट में आए. इस साल भी ज्यादातर मामले इसी उम्र के हैं. करीब 30 फीसदी लोगों की प्लेटलेट्स डाउन हुई हैं.

इन जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
प्रदेश के कई जिलों में डेंगू के एक दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा 163 मामले राजधानी जयपुर में मिले हैं. अलवर में 42, भरतपुर में 26, दौसा में 26, उदयपुर में 25, करौली में 23, जोधपुर में 20, कोटा में 19, टोंक में 13, बीकानेर में 12, सवाई माधोपुर में 12 और झुंझुनू में 12 केस सामने आए हैं.

दो प्रकार का होता है डेंगू
डेंगू दो प्रकार का होता है सामान्य और गंभीर. संक्रमित होने पर इसके लक्षण 4 से 5 दिनों में दिखने लगते हैं. हल्के या सामान्य लक्षण में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, उल्टी, जी मिचलाना, आंखों में दर्द, त्वचा पर लाल दाने होना, ग्रंथियों में सूजन आ जाती है. जबकि गंभीर मामले होने पर गंभीर पेट दर्द, लगातार उल्टी होना, मसूड़ों या नाक से रक्तस्राव, मल मूत्र या उल्टी में खून आना, त्वचा के नीचे रक्तस्राव होना, सांस लेने में कठिनाई, थकान महसूस करना, चिड़चिड़ापन या बेचैनी होने लगती है.

डेंगू के लक्षण
डेंगू बुखार मच्छर जनित वायरल बीमारी है. इसमें सिर में दर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, त्वचा पर दाने निकल आते हैं. यह मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है. यह वायरस 10 दिनों से अधिक समय तक जीवित नहीं रहते लेकिन लापरवाही की गई तो डेंगू रक्तस्रावी बुखार का रूप ले सकता है. जिसमें भारी रक्तस्राव, ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट और अंत में स्थिति अत्यंत गंभीर भी हो सकती है.

अलर्ट रहकर ऐसे करें बचाव
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि डेंगू की रोकथाम के लिए जनता को भी प्रयास करने होंगे. बारिश का सीजन आने वाला है, सभी को अलर्ट रहना चाहिए. घर में पानी ज्यादा दिन इकट्टा न होने दें. लोग सप्ताह में एक बार सूखा दिवस मनाएं. डेंगू का मच्छर आम मच्छरों से अलग होता है और यह दिन की रोशनी में काटता है. ऐसे में घर और आसपास मच्छरों को न पनपने दें. कूलर में पानी जमा होने से उसमें डेंगू का लार्वा पैदा होने का खतरा रहता है. कूलर का उपयोग न होने पर उसका पानी खाली कर दें. घर की छत पर रखे गमलों अन्य चीजें जिसमें पानी जमा होता है उनको खाली कर दें. इसमें डेंगू लार्वा पैदा हो सकते हैं. घरों के आसपास या गड्ढों में पानी जमा ना होने दें. डेंगू के लार्वा तेजी से फैलते हैं. मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी और स्प्रे का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश, जस्टिस SS Shinde हो सकते हैं राजस्थान के नए मुख्य न्यायाधीश 

Rajasthan Health System: राजस्थान के अस्पताल में चूहे ने कुतर डाली महिला की आंख, कोटा के एमबीएस अस्पताल की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget