एक्सप्लोरर

Railway News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! एक अक्टूबर से बदल जाएगा ट्रेनों के चलने का समय, यात्रा से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से 1 अक्टूबर से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू की जा रही है. इससे गाड़ियों के चलने के समय में आंशिक परिवर्तन होगा, तो यात्रा करने से पहले नई लिस्ट देख लें.

Rajasthan News: रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधाओं के लिए अपनी तकनीक बढ़ाती रहती है. इससे यात्रियों को पहले जैसी होने वाली कई परेशानियों से छुटकारा मिलता रहता है. ऐसे में अब पहले की तरह ट्रेन की लेट होने की समस्या से निजात मिली है. अब लगभग कई ट्रेनें समय पर पहुंचती है. साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे से तो दावा भी किया जा रहा है कि, ट्रेनों की औसत गति बढ़ी है जिससे अब समय में 65 मिनट तक की बचत भी होगी. इसी समय बचत को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से ट्रेनों के समय सारणी में भी बदलाव किया जा रहा है.
 
रेलवे प्रशासन एक अक्टूबर से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू करने जा रही है. उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे में 198 गाड़ियों की औसत गति बढ़ने से समय में 65 मिनट तक की बचत होगी. ऐसे में 1 अक्टूबर से लागू नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियों के आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है. 1 अक्टूबर से लागू नई समय-सारणी अनुसार स्टेशनों पर विभिन्न रेल सेवाओं के आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन होगा.
 
ट्रेनों का समय ऐसे देख सकते हैं
 
रेलवे अधिकारी ने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि, गाड़ियों के संचालन समय में परिवर्तन देखने के लिए यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले एसएमएस सेवा 139 और वेबसाईट www.indianrail.gov.in या www.trainenquiry.com पर गाड़ी का समय देख लें. उन्होंने यह भी बताया कि, इनके अतिरिक्त अन्य स्टेशनों पर भी रेल सेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन हुआ है.
 
यह भी यात्रियों के लिए उपयोगी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चक्रधरपुर मण्डल के राउरकेला स्टेशन पर तीसरी लाईन डालने हेतु यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जा रहा है. इस काम के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इस काम की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी. साथ ही गाड़ी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर सिटी 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget