एक्सप्लोरर

Rajasthan News: REET में पद घटाए जाने को लेकर सड़क पर उतरे युवा, कहा- विधानसभा चुनाव में देंगे जवाब

Jaipur News: राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार ने रीट लेवल-2 के पदों में छह हजार की कटौती कर दी है. अब लेवल-2 में 25 हजार 500 पद हैं. इसको लेकर युवाओं में खासा रोष है.

Jaipur: राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में सरकार हर तरफ से जनता को रिझाने के लिए नित नए प्रयोग कर रही है. वहीं चुनावों के बीच गुजरात से लेकर राजस्थान तक बेरोजगार युवाओं का गुस्सा देखने को मिल रहा है. एकीकृत महासंघ के बैनर तले पिछले 18 दिनों से गुजरात में प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवा अब राजस्थान में भी सड़कों पर उतर आए हैं. बांसवाड़ा (Banswara) जिले में युवाओं ने रैली निकाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. यहीं नहीं युवाओं ने सरकार को विधानसभा चुनाव को लेकर भी चेतावनी दी. बता दें कि बेरोजगार युवाओं द्वारा यह प्रदर्शन रीट (REET) भर्ती परीक्षा में लेवल-2 के पदों को कम करने के लिए किया जा रहा है.

सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
रीट संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों युवा बांसवाड़ा में प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे. रैली निकाल कर युवा कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए. यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. एक अभ्यर्थी जसवंत सिंह ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण में पहले लेवल-2 रीट की परीक्षा रद्द की गई. फिर सरकार ने पद जारी किए उसमें लेवल-2 में अतिरिक्त पद जारी करने की घोषणा की लेकिन जब नोटिफिकेशन जारी हुआ तो पदों को कम कर दिया गया. 

सरकार ने कम की रीट लेवल-2 में पदों की संख्या
उन्होंने कहा कि लेवल-2 के युवाओं के साथ कुठाराघात किया गया है, इसका जवाब युवा आगामी विधानसभा चुनाव में देंगे. उन्होंने कहा कि लेवल-2 के 6000 पद कम किये गए, सरकार 6 सीटें नहीं जीत पाएगी. दरअसल सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 46500 पदों पर रीट की भर्ती जारी की. इसमें लेवल-1 के पदों को 6000 बढ़ाकर 21000 कर दिया गया लेकिन लेवल-2 के पदों को 6 हजार कम कर 25500 कर दिया गया. इससे युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा. पहले सोशल मीडिया पर #लेवल-2 के पद 32000 करो ट्रेंड किया और फिर युवा सड़कों पर उतर आए. 

गुजरात में 18 दिन से प्रदर्शन कर रहे युवा
बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले राजस्थान के सैकड़ों युवा गुजरात के अहमदाबाद में धरने पर बैठे हुए हैं. 2 अक्टूबर को उन्होंने डांडी यात्रा निकाली और फिर अहमदाबाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात दौरे पर थे तब उनका घेराव किया गया. युवाओं को दो बार पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया. युवाओं का कहना है कि हम बेवजह मांगे नहीं कर रहे हैं. हमारी वहीं मांगे हैं जिनकी सरकार ने घोषणा की थी. सरकार अपने ही वादे से मुकर रही है. उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह कि बेरोजगारों की दिवाली इस बार गुजरात की ही सड़कों पर होगी.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: जयपुर में विद्युत कर्मचारियों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, पुरानी पेंशन समेत ये हैं 10 मांगें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget