एक्सप्लोरर

Ajmer News: नसीराबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, डूबने से 6 लोगों की मौत

थानाधिकारी हेमराज ने बताया कि पीड़ित युवकों को लगा कि खाई गहरी नहीं है और वो गहराई में चले गए, लेकिन खाई गहरी थी और वे सभी डूब गए.

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान बारिश के पानी से भरी खाई में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के नांदला गांव की है जहां युवक मूर्ति विसर्जित करने गए थे.

अजमेर पुलिस अधीक्षक चुना राम जाट ने बताया कि स्थानीय लोग अलग-अलग मौकों पर मूर्तियों का विसर्जन करते रहते हैं, लेकिन इस बार पीड़ित युवक गहरे पानी में चले गए क्योंकि उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था. उन्होंने बताया कि शुरुआत में पांच शव बरामद हुए. बाद में पता चला कि एक और व्यक्ति लापता है, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और शाम को एक और शव बरामद किया गया.

गहरी खाई में डूबे
थानाधिकारी हेमराज ने बताया कि पीड़ित युवकों को लगा ये कि खाई गहरी नहीं है और वो गहराई में चले गए, लेकिन खाई गहरी थी और वे सभी डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही अजमेर कलेक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट समेत अन्य जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी नसीराबाद घटनास्थल पर पहुंचे.

परिजनों को सौंपे शव
पुलिस ने मृतकों की पहचान पवन रैगर (35), गजेंद्र रैगर (28), राहुल मेघवाल (24), लकी बैरवा (21) राहुल रैगर (20) और शंकर के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि पांच लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. जबकि बुधवार शाम को खाई में से बरामद शंकर का शव गुरुवार को परिवार को सौंप दिया जाएगा.

सीएम गहलोत ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट में कहा कि "अजमेर में नसीराबाद क्षेत्र के नांदला ग्राम में मूर्ति विसर्जन के दौरान पानी में डूबने से छह लोगों की मृत्यु बेहद दुखद है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें."

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: मूर्ति विसर्जन के दौरान पटाखे छोड़ने से मधुमक्खियों ने किया हमला, 33 लोग घायल, ये है पूरा मामला

Dholpur News: मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन ने किए ये खास इंतजाम, शोभायात्रा में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget