एक्सप्लोरर

Deva Gurjar Murder Case: देवा गुर्जर हत्याकांड में 6 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक एसआईटी ने 22 लोगों को पकड़ा

5 अप्रैल को रावतभाटा में कोटा बेरियर डेम रोड पर सैलून की दुकान में 40 साल के देवा गुर्जर पर गंडासे, धारदार हथियारों और कुल्हाड़ी हमला किया गया था. इस दौरान गोली भी मारी गई थी.

Deva Gurjar Murder Case Update: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में हुई बहुचर्चित देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन हत्याकांड मामले में एसआईटी (SIT) ने 6 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इस मामले में अब तक पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम लगातार जंगलों सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही थी. गौरतलब है कि देवा गुर्जर की हत्या के आरोप में पुलिस 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है.
 
देवा गुर्जर की हत्या का मुख्य आरोपी बाबूलाल गुर्जर फिलहाल पुलिस रिमांड पर है. एसआईटी के जांच अधिकारी और एडिशनल एसपी पारस जैन ने बताया कि कोटा जिले के चेचट थाना क्षेत्र के रामपुरिया निवासी गोपाल सिंह पुत्र छोटा सिंह, लाला उर्फ नरेंद्र सिंह पुत्र भवानी सिंह, नानूराम पुत्र दुर्गालाल मीणा, गांव खेदारुद्धा निवासी कालूलाल उर्फ सचिन पुत्र भैरूलाल गुर्जर, गांव हथौना निवासी जुगराज पुत्र कालूलाल गुर्जर और रावतभाटा थाना क्षेत्र के धावदकलां गांव निवासी हेमंत पारेता पुत्र मुकुट बिहारी को गिरफ्तार किया है.
 
5 अप्रैल को हुई थी देवा गुर्जर की हत्या
 
आपको बता दें कि 5 अप्रैल को दिनदहाड़े रावतभाटा में कोटा बेरियर डेम रोड पर सैलून की दुकान में 40 साल के देवा गुर्जर पर गंडासे, धारदार हथियारों और कुल्हाड़ी हमला किया गया था. इस दौरान गोली भी मारी गई थी. इसमें देवा गुर्जर की मौत हो गई थी. उस दौरान देवा गुर्जर अपनी गाड़ी ठीक कराने के लिए मिस्त्री के पास आया था. देवा गुर्जर के सैलून की दुकान पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही हमलावरों ने हमला कर दिया. इसे जिस तरह अंजाम दिया गया, उससे साफ पता चल रहा था कि इसके लिए पूरी प्लानिंग की गई थी.
 
देवा गुर्जर पर 20 से अधिक मामले थे दर्ज
 
घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हथियारों से लैस बदमाश दौड़ते हुए नजर आए थे और सिर्फ 4 मिनट में ही हमला कर फरार हो गए थे. इस दौरान लगभग 5 मिनट तक खून से लथपथ देवा गुर्जर तड़पता रहा. फिर उसे लोगों ने गांड़ी से अस्पताल पहुंचाया था. देवा गुर्जर का रावतभाटा चारभुजा झालर बावड़ी में भी मकान है. देवा गुर्जर कोटा के आरके पुरम थाने का हिस्ट्रीशीटर था. उसके खिलाफ करीब 20 से अधिक मामले दर्ज थे, जिसमें लूट, डकैती, नकबजनी, गैंगवार जैसे मामले थे. कोटा इलाके में देवा गुर्जर अलग ही आतंक था, लेकिन कुछ दिनों पूर्व देवा की जमानत होने के बाद वह आजाद होकर घूम रहा था और रावतभाटा इलाके में ही रह रहा था.
 
26 मार्च को बताया था जान को खतरा
 
देवा गुर्जर को पता था कि उसके साथ कुछ अनहोनी होने वाली है. इस कारण उसने 26 मार्च को कोटा के आरके पुरम थाने में कुछ लोगों के खिलाफ उसे जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दी थी. इस रिपोर्ट में बताया था कि वह रावतभाटा में कंस्ट्रक्शन और लेबर सप्लाई का कार्य करता है. 23 मार्च को वह बोराबास में था, जब उसके पास फोन आया था, जिसमें कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. रिपोर्ट में बताया था कि इसकी रिकॉर्डिग भी उसके पास है. उसने बताया कि कुछ लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उसकी जान-माल को खतरा है. धमकी देने वाले लोग उससे 10 लाख रुपये मांग रहे हैं.
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget