एक्सप्लोरर

Swachh Rail Swachh Bharat Mission: रेलवे के जोधपुर मंडल में सात दिवसीय 'क्लीन ट्रेन' अभियान शुरू, पहले दिन इन गाड़ियों पर रहा फोकस

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर रेलवे मंडल में स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के तहत सात दिवसीय 'क्लीन ट्रेन' अभियान शुरू किया गया है. पहले दिन कई गाड़ियों की साफ-सफाई की गई.

Indian Railways News: उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के जोधपुर मंडल (Jodhpur Division) में सात दिवसीय 'क्लीन ट्रेन' (Clean Train) अभियान शुरू किया गया है. स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Rail Swachh Bharat Mission) के तहत इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. कार्यक्रम के तहत रेलवे अधिकारी (Railway Officers) ट्रेन में पर्याप्त सफाई (Cleaning) और रेलवे स्टेशन (Railway Stations) पर मूलभूत यात्री सुविधाओं (Passenger Amenities) का निरीक्षण करेंगे और कमियों को दूर करने के हरसंभव उपाय किए जाएंगे.

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय (Jodhpur Divisional Railway Manager Geetika Pandey) ने बताया कि इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, शौचालयों, कूड़ेदान, रिटायरिंग रूम में बिस्तर आदि की जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्टेशन पर तैनात सफाईकर्मियों (Sweepers) को हर हाल में स्वच्छता बनाए रखने और उस मैं गुणवत्ता लाने को कहा गया है. इस स्वच्छता सप्ताह के लिए रेल मंत्रालय ने पूर्व में निर्देश जारी किए थे.

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक ने यह कहा

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि इस अभियान के दौरान सभी रेलवे स्टेशनों पर रेलगाड़ियों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों में पानी, रोशनी और सफाई जैसे मूलभूत सुविधाओं को जांचने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है.

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने यह कहा

अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन (Additional Divisional Railway Manager Manoj Jain) ने बताया कि इस दौरान प्लेटफॉर्म पर पीने के पानी, नलों की सफाई और डस्टबिन की व्यवस्था पर खास नजर रखी जाएगी. इस सफाई सप्ताह में रेलवे कर्मचारियों की हिस्सेदारी को भी सुनिश्चित किया जाएगा. रेलवे बोर्ड के सभी जोन में इस तरह का स्वच्छता सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. साथ ही इस अभियान में रेलवे कर्मचारियों और अफसरों को जोड़ने का भी निर्देश दिया गया है. बता दें कि सफाई अभियान की सफलता के लिए स्टेशनों पर उच्च अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है. सफाई अभियान संबंधी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड के पास भेजी जाएगी.

यह भी पढ़ें- Kota News: अब दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तरह कोटा में खुलेंगे जनता क्लिनिक, दवाओं के साथ फ्री मिलेंगी ये सुविधाएं

पहले दिन इन ट्रेनों की साफ-सफाई की गई दुरुस्त

क्लीन ट्रेन अभियान के तहत पहले दिन जोधपुर-इंदौर रणथंबोर एक्सप्रेस सुपर फास्ट, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस, जोधपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस, जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपर फास्ट एक्सप्रेस, जोधपुर बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जोधपुर-दिल्ली मंडोर एक्सप्रेस सुपरफास्ट, बाड़मेर-हरिद्वार-ऋषिकेश एक्सप्रेस, बाड़मेर-दिल्ली मालाणी एक्सप्रेस और बाड़मेर-जयपुर एक्सप्रेस की साफ-सफाई सुनिश्चित की गई.

जोधपुर डीआरएम गीतिका पांडेय ने कहा कि साफ सफाई एक सतत प्रक्रिया है और स्टेशनों-प्लेटफॉर्म और यात्री गाड़ियों को साफ रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है. इसकी नियमित जांच की जाती है और जहां कोई कमी पाई जाती है वहां सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है. उन्होंने कहा कि अब कम ही शिकायतें मिलती है, फिर भी शिकायतों को दूर करने के लिए रेलवे द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Police Constable Exam 2022: राजस्थान पुलिस कॉन्सटेबल री-एग्जाम 2022 के लिए जारी हुई सेंटर्स की लिस्ट, ऐसे करें चेक

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget