एक्सप्लोरर

Rajasthan: चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन, अगले हफ्ते इन पांच जिलों में लैंड करेगा पायलट का 'प्लेन'

Jaipur News: पायलट गुट इन जनसभाओं की तैयारी में जुट गया है. बता दें कि पायलट हनुमानगढ़, नागौर, झुंझनूं, पाली और जयपुर में जनसभा करने वाले हैं जहां विधानसभा की 40 से अधिक सीटें आती हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पांच दिनों तक प्रदेश के पांच जिलों में जनसभा और जनसम्पर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पांच दिनों तक उनका क्या कार्यक्रम रहेगा सचिन पायलट ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'राजस्थान के विभिन्न ज़िलों में जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहूंगा. आमसभाओं और जनसम्पर्क का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा 16 जनवरी को नागौर, 17 जनवरी को हनुमानगढ़, 18 जनवरी को झुंझुनू, 19 जनवरी को पाली और 20 जनवरी को जयपुर." सचिन पायलट के कार्यक्रमों को मजबूती देने के लिए  पायलटगुट पूरी तैयारी में जुटा हुआ है. पायलट के इन कार्यक्रमों को विधानसभा चुनावों से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है. बता दें कि ये वो जिले हैं जहां पर पिछली बार कांग्रेस सबसे मजबूत रही है.

नागौर और झुंझनूं है फोकस में
नागौर के परबतस से कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया 16 जनवरी की तैयारी में लग गए हैं. वहीं  राजेंद्र सिंह गुढ़ा 18 जनवरी को झुंझनू में होने वाली पायलट की विशाल जनसभा की तैयारी में जुट गए हैं. उन्होंने बताया कि इस जनसभा में सीकर और झुंझनूं को फोकस में रखा गया है. इसमें बड़ी संख्या में लगभग एक लाख लोग आएंगे. उन्होंने कहा कि इस जनसभा में किसान, महंगाई, बेरोजगारी के साथ लोकल मुद्दे भी रखे जायेंगे. गुढ़ा ने कहा कि कई मुद्दे उस दौरान और भी हो सकते हैं साथ ही जनसभा में  केन्द्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार से भी सवाल किये जायेंगे.

झुंझुनू में है पूरी तैयारी
राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने बताया कि उदयपुरवाटी विधानसभा के गिरवाड़ी, बागोरा, छापोली, मंडावरा, मावता, मनकसास, बागोली, जोधपुरा, सराय, सुरपुरा, कोट, पापड़ा, पचलंगी,गुडा, गुड़ा डहर, नेवरी, किशोरपुरा, मैनपुरा, चंवरा, गढला कला, दीपपुरा, ककराना के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी, जो जनसभा होने से पहले तक चलती रहेंगी, कहीं कोई दिक़्क़त नहीं आएगी.

40 सीटें है प्रभाव में
नागौर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, पाली और जयपुर जिले में कुल 40 से अधिक सीटें हैं. वहीं सीकर जिले में  विधानसभा की कुल आठ सीटें हैं जिनमें से सात सीटों पर कांग्रेस और  खंडेला सीट पर निर्दलीय की जीत हुई है. वहीं बीजेपी का वर्ष 2018 में इस जिले में खाता तक नहीं खुला है. झुंझुनूं जिले में विधानसभा की कुल 7 सीटें हैं जिनपर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है. इसलिए तैयारी तेज हो गई की कम से कम इन 15 सीटों पर अपनी ताकत दिखाई जाए.

यह भी पढ़ें: Kota: कोटा में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर हुआ हादसा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget