एक्सप्लोरर

Rajasthan News: दिवाली पर बनाए थे 30 हजार दीये, 22 जनवरी के लिए बनाए जाएंगे 50 हजार ज्यादा दीपक

Ramlala Pran Pratishtha: राम कुमार का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार से ही दीपक बनाने का कार्य शुरू कर दिया, लोगों की मांग के अनुरूप दीपक बनाए जा रहे हैं. लोगों के दीपक ऑर्डर पर भी बनाए जा रहे हैं.

राम मंदिर अयोध्या में रामलला विराज रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में तैयारियां की जा रही है. इस महोत्सव को लोग अपने ही अंदाज में मनाने जा रहे हैं. कई कार्यक्रम इस दौरान आयोजित किए जाएंगे वहीं घरों पर दीपक लगाने और दिवाली मनाने के आह्वान के साथ ही लोगों ने दीपक बनाने के ऑर्डर दिए हैं.

इसके साथ ही कुम्भकार भी पहले से ही तैयारियां कर रहे हैं और दीपक बना रहे हैं. खाई रोड निवासी कुंभकार राम कुमार का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार से ही दीपक बनाने का कार्य शुरू कर दिया, लोगों की मांग के अनुरूप दीपक बनाए जा रहे हैं. कुछ लोगों के दीपक ऑर्डर पर भी बनाए जा रहे हैं. फिलहाल उनके पास 15 हजार दीपकों का ऑर्डर आ चुका है.

50 हजार से अधिक दीपक बनाए जाएंगे
राम कुमार ने कहा कि उन्होंने दीपावली पर 30 हजार दीपक बनाए थे, लेकिन इस बार उन्होंने 50 हजार दीपक बनाए जाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि दीपावली पर लगभग 30 हजार दीपक की खपत होती थी, लेकिन इस बार लग रहा है कि दूसरी दिवाली घरों पर खुशी के दीप जलाएंगी.

रामकुमार के पुत्र विनोद प्रजापति ने कहा कि पहली बार ऐसा अवसर आया है कि दीपक बनाए जा रहे हैं. कुछ दिनों से मौसम ठीक नहीं था और आने वाले समय में मौसम की कोई संभावना नहीं है कि वह खुला रहेगा. चार दिन से तीखी धूप निकल रही है, जिस कारण पहले से ही दीपक बनाकर सुरक्षित रखे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यही हाल अन्य जगहों का भी है. उन्होने कहा कि हमारे समाज में एक दर्जन से अधिक ऐसे लोग हैं जो 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए दीपक बना रहे हैं.

कुछ रंगीन, कुछ भगवा, तो कुछ सामान्य
इस बार दीपक कई तरह से बनाए जा रहे हैं, जिसमें कुछ लोगों द्वारा रंगीन दीपक बनाए जाने का ऑर्डर दिया है, जबकि कुछ व्यक्ति भगवा रंग के दीपक बनवा रहे हैं, कुछ लोग सामान्य दीप बनवा रहे हैं. लोगों द्वारा घर-घर दीप बांटे जा रहे हैं ताकि हर व्यक्ति 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हो सके. हर घर में दिवाली सी खुशियां इस बार देखने को मिलेगी. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि दिवाली से भी ज्यादा दीप जलाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: 'रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण केवल राजनीतिक एजेंडा', गौरव वल्लभ बोले- '22 जनवरी के बाद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget