एक्सप्लोरर

Indian Railway News: रेल इंजन के अंदर और बाहर लगाए जा रहे हैं कैमरे, रात में भी देख लेंगे, यह है खासियत

Rajasthan News: रेल प्रशासन के लिए यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है. यात्रियों और माल के सुरक्षित परिवहन के लिए रेलवे इंजन के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे (क्रू वॉइस और वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम) लगा रही है.

Rajasthan News: ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने एक कदम और आगे बढ़ाया हैं. इंजनों के साथ-साथ चलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर भी रेलवे ने अपनी नजरें जमाने के लिए रेल इंजनों में अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रही है. इससे बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा. सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत लोको शेड तुगलकाबाद के 22 लोकोमोटिव में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. पश्चिम मध्य रेलवे के कुल 445 लोकोमोटिव में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इस व्यवस्था से सुरक्षा में चूक नहीं होगी साथ ही लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी होगी.

रेल प्रशासन के लिए यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है. रेलगाड़ियों और माल के सुरक्षित परिवहन के लिए रेलवे विभिन्न आधुनिक उपायों को अपनाती रही है. अब भारतीय रेलवे के द्वारा रेल गाड़ियों में लगने वाले रेल इंजनों पर भी नजर रखी जाएगी. इसके लिए रेल इंजनों में अंदर सीसीटीवी कैमरे (क्रू वॉइस और वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम) का प्रावधान किया जा रहा है. इससे रेल संचालन के दौरान लोको पायलट और सहायक लोको पायलट पर नजर रखी जा सकेगी. साथ ही साथ इंजन के सामने भी सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है जिससे चलती ट्रेन के सामने आने वाले ट्रैक पर भी रेलवे की तीसरी नजर होगी. इससे ट्रेन के आगे आने वाले अवरोध या ओएचई या सिग्नल आदि की भी जानकारी रेल प्रशासन को मिलती रहेगी. इससे रेलगाड़ियों की अधिकतम संरक्षा सुनिश्चित होगी.
     
सीसीटीवी कैमरे आईपी बेस्ड होंगे
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि ये सीसीटीवी कैमरे आईपी बेस्ड होंगे, ताकि रिमोट मॉनिटरिंग की जा सके. इनकी रिकॉर्डिंग को सामान्यता डिलीट नहीं किया जा सकेगा. वीडियो का डेटा 90 दिनों तक सुरक्षित रहेगा जोकि एफआईएफओ (फर्स्ट इन फर्स्ट आउट) की तर्ज पर काम करेगा. यह सिस्टम माइनस 10 डिग्री से 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान के अनुसार डिजाइन किया गया है, ताकि हर मौसम में बेहतर गुणवत्ता मिलती रहे. साथ ही इसमें नाइट विजन का प्रावधान है जो कम लाइट में भी काम करता है.

पश्चिम मध्य रेलवे के 445 इंजनों में और लगेंगे सीसीटीवी
पश्चिम मध्य रेल पर इटारसी लोको शेड, न्यू कटनी जंक्शन लोको शेड और तुगलकाबाद लोको शेड पर इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है. पश्चिम मध्य रेल पर कुल 55 लोको में क्रू वॉइस और वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाया जा चुका है, जिसमें इटारसी लोको शेड में 20, न्यू कटनी जंक्शन लोको शेड में 13 और तुगलकाबाद लोको शेड में 22 लोको में यह सुविधा लगाई गई है. विद्युत लोको शेड तुगलकाबाद के शेष 263 लोको में भी इस सिस्टम को लगाया जाना है. सिस्टम खरीदने का काम केन्द्रीय एजेंसी के तौर पर चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा किया जा रहा है. जल्द ही पश्चिम मध्य रेल के 445 अन्य लोको इंजनों में भी यह सिस्टम लगाया जाएगा.

Rajasthan Politics: गहलोत-पायलट का सियासी विवाद सुलझाने जयपुर पहुंचे केसी वेणुगोपाल, क्या ले पाएंगे फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक करोड़ की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget