एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजभवन में बने संविधान पार्क का आज राष्ट्रपति करेंगी लोकार्पण, जानिए- यहां क्या कुछ होगा खास

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 11.20 पर राजभवन में बने संविधान पार्क का लोकार्पण करेंगी. हर सप्ताह दो दिन संविधान पार्क में आम लोगों और पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी.

Draupadi Murmu Rajasthan Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) आज राजस्थान के राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान (Samvidhan Park Jaipur) और इससे जुड़े सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगी. इसके साथ ही साथ राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में कथौड़ी और सहरिया आदिवासी समूहों के साथ बात भी करेंगी. द्रौपदी मुर्मु मंगलवार की सुबह 11.20 बजे राजभवन में स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा और महाराणा प्रताप की अपने घोड़े चेतक के साथ विश्रान्ति मुद्रा में स्थापित प्रतिमा का अवलोकन भी करेंगी. इसके बाद वो संविधान पार्क का लोकार्पण और अवलोकन भी करेंगी. आइए जानते हैं क्या है इस पार्क में सबसे खास, यह देश का अपने आप में अकेला संविधान पार्क है जो राजभवन में बना है.

ये है पार्क की खासियत
राजस्थान के राजभवन में 9 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से संविधान पार्क बनाया गया है. संविधान बनाने में योगदान देने वाली विभूतियों की प्रतिमाएं यहां लगाई गई हैं. इनमें उनका योगदान, संविधान की संरचना और मूल्यों को शिलाओं पर उकेरा गया है. प्रतिमाओं और शिलालेखों को वॉक-वे के दोनों ओर लगाया गया है. ऑडियो-विजुअल माध्यम से विजिटर्स को संविधान पार्क की जानकारी दी जाएगी. संविधान की जानकारी को अलग-अलग पार्ट में डिवाइड कर दिखाया गया है. महात्मा गांधी की चरखा चलाते हुए गन मेटल से बनी प्रतिमा लगाई गई है. महाराणा प्रताप और उनके प्रिय घोड़े चेतक की मार्बल की प्रतिमा लगाई गई है, जो राजस्थान के वीर योद्धा के शौर्य और मातृभूमि के लिए बलिदान की प्रेरणा देती है. हर सप्ताह दो दिन संविधान पार्क में आम लोगों और पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी. संविधान पार्क में 50-50 के स्लॉट में विजिटिंग करवाई जाएगी. इस नए संविधान पार्क में ये सभी खासियत  है.  

यह है पहला राज्य
राज्यपाल कलराज मिश्र की पहल ही है कि राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए राजभवन में संविधान उद्यान स्थापित किया गया है. राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने 26 जनवरी 2022 को राजभवन में संविधान उद्यान का शिलान्यास किया था. आगंतुकों से कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना करने और फेस मास्क लगाकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया है. कार्यक्रम को राजभवन की आधिकारिक वेबसाइट https://rajbhawan.rajasthan.gov.in पर और राज्यपाल कलराज मिश्र और राजभवन राजस्थान के ऑफिशियल फेसबुक पेज और यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकता है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नगरीय विकास और आवासन मंत्री शांति धारीवाल मौजूद रहेंगे.

Rajasthan: 'पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान बना मॉडल स्टेट', RTDC चेयरमैन ने जोधपुर में कायलाना झील का लिया जायजा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget