एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान बना मॉडल स्टेट', RTDC चेयरमैन ने जोधपुर में कायलाना झील का लिया जायजा

जोधपुर पहुंचे आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने दावा किया कि पर्यटन सेक्टर को बढ़ाने में सीएम अशोक गहलोत की भूमिका अहम है. उन्होंने 1000 करोड़ रुपए बजट की घोषणा की है.

Rajasthan News: आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ (RTDC Chairman Dharmendra Rathore) आज पैलेस ऑन व्हील्स (Palace on Wheels) में विदेशी मेहमानों के साथ जोधपुर (Jodhpur) पहुंचे. उन्होंने कायलाना झील (Kaylana Lake) में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे इंतजाम को देखा. आरटीडीसी चेयरमैन ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि राजस्थान एक मॉडल स्टेट बनता जा रहा है. देश ही नहीं विदेशों में भी राजस्थान के मॉडल की चर्चा की जा रही है. मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत 10 लाख रुपए का बीमा पूरी दुनिया में कहीं नहीं है.

रिपीट होगी कांग्रेस की सरकार-धर्मेंद्र राठौड़

धर्मेंद्र राठौड़ ने दावा किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में 2023 में हम फिर से सरकार बनाएंगे. 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनेगी. पर्यटन सेक्टर को बढ़ाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की भूमिका अहम है. उन्होंने 1000 करोड़ रुपए बजट की घोषणा की है. आरटीडीसी अब प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए नवाचार कर रही है.

पिछले कई वर्षों से आरटीडीसी के कर्मचारियों को वेतन और सेवानिवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा था. हमारी सरकार ने आरटीडीसी कर्मचारियों को राहत दी. धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि गहलोत सरकार टूरिज्म को बढ़ाने के लिए हर संभव काम कर रही है. होटल्स व्यवसाय को इंडस्ट्रीज में शामिल किए जाने के बाद संचालकों को काफी लाभ हो रहा है.

'बीजेपी में मुख्यमंत्री के कई दावेदार घूम रहे'

उन्होंने बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा को फ्लॉप बताया और कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में कुर्सियां, पंडाल खाली थे. धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि बीजेपी में मुख्यमंत्री के कई दावेदार घूम रहे हैं. बीजेपी में कांग्रेस से भी बड़ा झगड़ा है. बीजेपी वाले घमंड और अहंकार में हैं और सोच रहे हैं कि सरकार बना लेंगे. उन्होंने दावे के साथ कहा कि 2023 में कांग्रेस की सरकार रिपीट होनेवाली है. 

राजस्थान कांग्रेस में जारी संकट (Rajasthan Congress Crisis) पर उन्होंने कहा कि हम लोग घर में बैठकर सुलझा लेंगे. लेकिन बीजेपी का झगड़ा बहुत बड़ा है. कांग्रेसी राहुल गांधी, अशोक गहलोत के नेतृत्व में चुनाव की तैयारियों कर रहे हैं. आरटीडीसी चेयरमैन ने बीजेपी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा (Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra) निकाली जा रही है. राहुल गांधी की यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यात्रा में लोगों से मिल रहे हैं.

पेपर लीक  मामले (Paper Leak Case) की सीबीआई से जांच की मांग पर भी आरटीडीसी चेयरमैन ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि देशभर में पेपर लीक हो रहे हैं. पेपर लीक करने वाले माफिया सभी जगह सक्रिय हैं. राजस्थान में पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग करनेवाली बीजेपी पहले मध्य प्रदेश में जांच कराए. राजस्थान में कठोर कानून बनाए गए हैं. आरोपियों को तुरंत पकड़ा भी गया है.

Bharatpur News: देश का ऐसा आश्रम जो अनाथों के लिए साबित हुआ वरदान, यहां थियेटर से लेकर शॉपिंग तक सब कुछ फ्री

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक करोड़ की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget