एक्सप्लोरर

MLA Indira Meena: विधायक इंदिरा मीणा ने संविदाकर्मी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद पेश की सफाई

MLA Indira Meena: विधायक इंदिरा मीणा ने वायरल वीडियो पर सफाई पेश की है. उन्होंने कहा कि शिकायतें मिलने पर वह निगम कार्यालय पहुंची थीं और उन्होंने संविदाकर्मी को ऐसा न करने की हिदायत दी थी.

MLA Indira Meena: बामनवास विधायक इंदिरा मीणा (Indira Meena) आए दिन अपने तेवर के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. गुरुवार,1 दिसंबर को उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनका आक्रामक अंदाज देखा जा सकता है. जानकारी के अनुसार, इंदिरा मीणा किसान की शिकायत पर बिजली निगम कार्यालय आई थीं. यहां उन्होंने एक संविदाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ मारने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कार्यालय पहुंचकर विधायक इंदिरा मीणा ने किया निरीक्षण
जानकारी के अनुसार, विधायक इंदिरा मीणा को बौंली के बिजली निगम ऑफिस में लोगों की दखलअंदाजी पर शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए वह गुरुवार को कार्यालय पहुंचीं. यहां वह स्टोर कीपर के कक्ष में गईं और रजिस्टर की जांच करने लगीं. साथ ही, उन्होंने किसानों को ट्रांसफार्मर प्राथमिकता के हिसाब से देने की हिदायत भी दी. इतना ही नहीं, ग्रामीणों की तरफ से उन्हें शिकायत मिली थी कि लोडिंग-अनलोडिंग संविदाकर्मी पूरणमल ट्रांसफार्मर की एवज में लोगों से पैसे ले रहा है. इसपर इंदिरा मीणा ने मजदूर को बुलाया और डांट लगाई. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया थप्पड़ का वीडियो
इस दौरान दोनों की बहस शुरू हो गई और गुस्से में विधायक ने संविदार्मी को थप्पड़ मार दिया. आसपास खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया औऱ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

विधायक इंदिरा मीणा ने दी सफाई
इस मामले पर विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि बिजली निगम कार्यालय में लोगों की बेवजह दखलअंदाजी की उन्हें शिकायतें मिल रही थीं. इसपर वह निगम कार्यालय गईं और जांच की. वहां बताया गया कि लोडिंग अनलोडिंग संविदाकर्मी लोगों से पैसे मांगता है. इसपर विधायक ने उसे हिदायत दी कि ऐसा न करें. 

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान में करने वाली है प्रवेश, यह होगा भारत जोड़ो यात्रा का रोड मैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget