एक्सप्लोरर

भरतपुर: विधायक के चाचा ने की जिला कलेक्टर के साथ धक्का-मुक्की! पुलिस ने हिरासत में लिया

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाई के दौरान कुछ लोगों ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के साथ धक्का मुक्की कर दी.

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के साथ धक्का मुक्की कर दी. जिला प्रशासन द्वारा विगत शुक्रवार को देर शाम को सेठ प्रताप सिंह चौराहा के पास पूर्व मंत्री प्रधुम्न सिंह की कोठी के पास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई की गई थी. अतिक्रमण हटाने के दौरान ही कुछ लोगों ने जिला कलेक्टर के साथ धक्का - मुक्की कर दी थी.

जिला कलेक्टर के साथ धक्का मुक्की होने के बाद लगभग तीन बजे पुलिस ने कांग्रेस के नेता प्रदीप बोहरा के घर दबिश दी थी. प्रदीप बोहरा सुबह 6 बजे अपने कुछ समर्थकों के साथ खुद ही निहालगंज थाने पहुंच गये. कांग्रेस नेता प्रदीप बोहरा के पुलिस थाने पहुँचने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. कांग्रेस नेता प्रदीप बोहरा विधायक रोहित बोहरा के चाचा लगते है.

जानकारी के अनुसार बताया गया है की धौलपुर जिले में जलभराव की समस्या को देखते हुये जिला प्रशासन द्वारा एक नाले से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी. नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व मंत्री के आवास के पास से नाले की खुदाई शुरू की तो वहां पर विवाद हो गया.

जिला कलेक्टर के साथ की धक्का- मुक्की

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक नगर परिषद की टीम के साथ मौके पर मौजूद थे की किसी प्रकार का विवाद न हो. लेकिन जब नगर परिषद की टीम पूर्व मंत्री के मकान के पास पहुंचकर नाले से अवैध अतिक्रमण को तोड़ने लगी तो विधायक के चाचा और उनके समर्थकों ने मिलकर विवाद की स्थिति बना दी.

क्या कहना है जिला कलेक्टर का 

जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने बताय अहइ की धौलपुर में जलभराव की समस्या ज्यादा रहती है साथ ही इस चौराहे पर लाल बाजार में ट्रैफिक की समस्या रहती है. नाले पर जो अवैध अतिक्रमण  करके जो चबूतरा बनाया है उसको तोड़कर सफाई कराई जा रही है. ट्रैफिक समस्या को देखते हुए रोड पर जो अतक्रमण है उसको भी हटा रहे है. बरसात शुरू होने से पहले ही अतिक्रमण हटाकर जलभराव की समस्या को दूर करेंगे। और साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुधारा जाएगा.

शहर से अवैध कब्जे होंगे नष्ट - अधीक्षक सुमित मेहरड़ा

धौलपुर के पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि शहर से अवैध कब्जों को नष्ट करने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई शुरू की गई थी. कुछ लोगों ने  परिषद की टीम का विरोध किया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  किया 8 लोगों को गिरफ्तार  पूछताछ जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget